Breaking News

देवरिया में यातायात पुलिस का विशेष अभियान: स्पीडोमीटर से जांच, 156 वाहनों का ई-चालान, दो सीज

Published on: November 16, 2025
traffic-polices-special-campaign-in-deoria

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने रविवार शाम शहर और ग्रामीण इलाकों में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 156 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज कर कार्रवाई की गई।

यह अभियान यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में संचालित हुआ। गोरखपुर रोड स्थित औरा-चौरी के पास पुलिस टीम ने स्पीडोमीटर (स्पीड गन) की मदद से तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी की और निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की।

अभियान के दौरान

  • बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले,

  • गलत नंबर प्लेट लगाने वाले,

  • तीन सवारी बैठाकर चलने वाले,

  • सड़क पर स्टंट करने वाले युवकों

के खिलाफ भी चालान काटे गए। वहीं कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में नियमों के विपरीत सवारी भरने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर भी कार्रवाई हुई।

यातायात पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार, अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़ा करना, हेलमेट न पहनना और स्टंट करना सड़क हादसों के प्रमुख कारण हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहेंगे।

अभियान का उद्देश्य लोगों में संदेश देना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सड़क सुरक्षा मानकों का पालन कर दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है।

यातायात विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें, क्योंकि सड़क सुरक्षा हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

देवरिया: भटनी में तीन दिन से लापता युवक का शव छोटी गंडक नदी किनारे मिला, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

2 thoughts on “देवरिया में यातायात पुलिस का विशेष अभियान: स्पीडोमीटर से जांच, 156 वाहनों का ई-चालान, दो सीज”

Leave a Reply

error: Content is protected !!