Breaking News

लखनऊ में 26 दिन में 8 करोड़ की साइबर ठगी, सिर्फ 35 प्रतिशत रकम ही फ्रीज, अब पुलिस ने बनाया नया एक्शन प्लान

Published on: December 28, 2025
lucknow-cyber-fraud-zone-wise-chart-police-action-plan

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): जिले में साइबर ठगी की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। बीते 26 दिनों के भीतर साइबर अपराधियों ने शहर के लोगों से 8 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। हालांकि पुलिस की कार्रवाई से अब तक केवल 2 करोड़ 90 लाख रुपये ही फ्रीज हो सके हैं, जो कुल ठगी गई रकम का करीब 35.43 प्रतिशत है।

40 प्रतिशत तक रिकवरी बढ़ाने का लक्ष्य

एसीपी साइबर क्राइम सेल अरीब खान ने बताया कि कुछ समय पहले तक ठगी गई रकम को फ्रीज कराने की दर महज 17 प्रतिशत थी, जिसे लगातार प्रयासों से बढ़ाकर 35.43 प्रतिशत तक लाया गया है। अब पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस रिकवरी प्रतिशत को हर हाल में 40 प्रतिशत तक पहुंचाया जाए।

1930 हेल्पलाइन पर तत्काल शिकायत देने पर जोर

शनिवार को शहर के सभी थानों में तैनात साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों के साथ वर्चुअल बैठक की गई। इसमें निर्देश दिया गया कि साइबर ठगी की शिकायत आने पर सबसे पहले पीड़ित से 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई जाए। समय पर शिकायत दर्ज होने से ठगी की रकम को फ्रीज कराने में तेजी आती है। इसके बाद साइबर हेल्प डेस्क पीड़ित को एफआईआर दर्ज कराने और केस की मॉनिटरिंग में सहयोग करेगा।

जोनवार ठगी और फ्रीज रकम का पूरा चार्ट

लखनऊ के अलग-अलग जोन में साइबर ठगी और फ्रीज हुई रकम के आंकड़े इस प्रकार हैं —

जोनठगी की रकम (₹)फ्रीज हुई रकम (₹)फ्रीज प्रतिशत
पश्चिम1,45,04,71333,86,47923.34%
पूर्वी2,39,46,2861,23,78,67451.69%
नॉर्थ1,47,26,54057,85,72439.28%
साउथ1,96,35,39848,46,79924.68%
मध्य92,86,93426,92,86128.99%
कुल8,20,99,8712,90,90,53735.43%

पूर्वी जोन में सबसे बेहतर रिकवरी दर्ज की गई है, जबकि पश्चिम और दक्षिण जोन में फ्रीज प्रतिशत सबसे कम रहा है।

साइबर क्राइम थाने का स्थान बदला गया

लोगों की सुविधा को देखते हुए विभूतिखंड स्थित एसटीएफ मुख्यालय परिसर में संचालित साइबर क्राइम थाना अब डालीगंज स्थित जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर कार्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। जेसीपी एलओ बबलू कुमार के अनुसार, इससे आम लोगों को शिकायत दर्ज कराने में आसानी होगी और साइबर अपराध से जुड़े मामलों की निगरानी भी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।

यूपी में भाजपा के भीतर घमासान! जाति विशेष विधायकों की बैठक पर अखिलेश का हमला, बोले– हार तय देख विद्रोह पर उतरी भाजपा

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!