Breaking News

देवरिया: भटनी क्षेत्र के पिपरा देवराज गांव में छह लाख की चोरी, नकब काटकर घर में घुसे चोर

Published on: January 1, 2026
deoria-pipra-deoraj-6-lakh-theft-bhathni-police-action

जागृत भारत | देवरिया(Deoria):  जिले के भटनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवराज गांव में 31 दिसंबर की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने घर के पीछे की ओर से नकब काटकर और मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान चोरों ने लगभग छह लाख रुपये के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, पिपरा देवराज निवासी राधा रमण तिवारी का परिवार घर में सो रहा था, तभी चोर चुपके से अंदर घुस गए। अलमारी और बक्से तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कई कीमती सामान ले उड़े। सुबह उठने पर जब परिवार ने कमरों में बिखरा सामान और टूटा दरवाजा देखा, तो वे सकते में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही भटनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि चोरी के बाद चोरों ने करीब 500 मीटर दूर खेतों की तरफ कुछ सामान फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर जल्दबाजी में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए होंगे।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

उधर, गांव में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में निगरानी मजबूत करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

देवरिया में 2026 बनेगा विकास का वर्ष: स्वास्थ्य से लेकर प्रशासनिक ढांचे तक बड़े प्रोजेक्ट पूरे होने की कगार पर


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया: भटनी क्षेत्र के पिपरा देवराज गांव में छह लाख की चोरी, नकब काटकर घर में घुसे चोर”

Leave a Reply

error: Content is protected !!