Breaking News

देवरिया: शिक्षामित्र और बीएलओ रंजू देवी की मौत, परिजनों ने लगाया प्रशासनिक दबाव का आरोप

Published on: November 28, 2025
deoria-shikshamitra-death-sir-duty-allegation-ajay-rai

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के एकौना थाना क्षेत्र के माझा नारायण गांव में मंगलवार देर रात शिक्षामित्र एवं बीएलओ रंजू देवी (40) का निधन हो गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया है, वहीं परिजनों का आरोप है कि प्रशासनिक दबाव और उत्पीड़न के चलते उनकी मौत हुई।

रंजू देवी मनियापूरा टोला की निवासी थीं और वर्ष 2006 से प्राथमिक विद्यालय, मठिया पांडेय में शिक्षामित्र के रूप में तैनात थीं। मौजूदा समय में वे मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बीएलओ का दायित्व निभा रही थीं। मंगलवार शाम उन्होंने एसआईआर से संबंधित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में हिस्सा लिया था।

परिजनों ने लगाया दबाव का आरोप
मृतका के पति जगदम्बा दूबे का कहना है कि बैठक के दौरान रंजू देवी पर लगभग 50 एसआईआर फॉर्म तुरंत भरकर जमा करने का दबाव डाला गया था। उनका कहना है कि बैठक के बाद वे काफी तनाव में थीं। कुछ ही घंटों बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

रात करीब 11 बजे अचानक तेज सीने में दर्द हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें लखनऊ के KGMU ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बस्ती जिले के फोरलेन के पास उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रंजू देवी को मृत घोषित कर दिया।

परिवार में शोक, राजनीतिक हलचल तेज
घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। मामले के संवेदनशील पहलू को देखते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को मृतका के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे

जांच की मांग
परिजनों ने जिला प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

देवरिया में कक्षा 1-8 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं स्थगित: SIR ड्यूटी के कारण नई तिथियां घोषित


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Prashant Kishor's Bihar...

‘प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति के नए हीरो बनकर उभरे’, बांकीपुर जीत पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

Sheikh Hasina's virtual press conference

शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भारत का रुख साफ, विदेश मंत्रालय बोला- आयोजन में हमारी कोई भूमिका नहीं

Pakistan-Saudi Arabia-Turkey

पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्किए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, विदेश मंत्रालय बोला- हालात पर रख रहे हैं करीबी निगरानी

Shehbaz Sharif on a visit to Saudi Arabia

सऊदी दौरे पर शहबाज शरीफ और असीम मुनीर ने किया उमरा, तस्वीरों पर पाकिस्तान में छिड़ी बहस

Pakistan, Saudi Arabia, and

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के कथित रक्षा समझौते को लेकर दावे, जानिए क्या कहा जा रहा है

Leave a Reply

error: Content is protected !!