Breaking News

गोरखपुर में गोलीकांड: युवक की मौत, सड़क जाम और पुलिस पर पथराव

Published on: September 16, 2025
shooting-incident-in-gorakhpur
जागृत भारत गोरखपुर (उत्तर प्रदेश): पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूषण महुआ चापी में सोमवार रात बड़ा बवाल हो गया। गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

सड़क जाम और पुलिस पर पथराव

घटना से गुस्साए ग्रामीण मंगलवार सुबह सड़क पर उतर आए। भीड़ ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग

नाराज लोगों ने एक मैजिक वाहन में आग भी लगा दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पूरा मामला कथित तौर पर गो-तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने हत्या के विरोध में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उग्र भीड़ लगातार प्रदर्शन कर रही है और पत्थरबाजी से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

प्रशासन की बड़ी तैनाती

घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और पीएसी की टीम मौके पर पहुंच गई है। लोगों को समझाने और स्थिति को काबू में करने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया सड़क हादसा: स्कूल जा रहे तीन छात्रों की बाइक डीसीएम से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

12-year-old schoolgirl in Ghaziabad

गाजियाबाद में 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की पत्नी ने बनाया वीडियो; पुलिस ने 19 वर्षीय महिला को किया गिरफ्तार

Veterinarian in Gorakhpur

गोरखपुर में पशु चिकित्सक ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में 1.40 करोड़ की ठगी का आरोप

Doctor beaten up in Badaun

बदायूं में डॉक्टर की पिटाई का मामला: मेडिकल जांच में नहीं मिला एल्कोहल, अखिलेश ने AI से आरोपियों की पहचान की मांग की

CM Yogi led a procession in Gorakhpur.

गोरखपुर में CM योगी ने निकाली तिरंगा यात्रा, बोले- क्रांतिकारियों का सम्मान करना हर नागरिक का दायित्व

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!