Breaking News

गोरखपुर में पति-पत्नी विवाद बना हाई वोल्टेज मामला: पति ने झूठे केस व प्रताड़ना का आरोप लगाया, पत्नी ने जेठ-ननदोई पर लगाए दुष्कर्म के प्रयास के आरोप

Published on: December 18, 2025
gorakhpur-husband-wife-dispute-sexual-harassment-allegation-chiluatal-news

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद अब गंभीर आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया है। बुधवार शाम एक 30 वर्षीय युवक ने गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर अपनी पत्नी पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। युवक ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि वह दोषी पाया जाता है तो उसे सजा दी जाए।

पति का आरोप: “पत्नी जान से मारने की धमकी देती है”

युवक का कहना है कि उसकी पत्नी उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है और बात-बात पर नीले ड्रम में भरकर जान से मारने की धमकी देती है। उसका आरोप है कि पत्नी उसे जबरन मायके में नौकर की तरह रहने का दबाव बनाती रही। इनकार करने पर पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर उसके बड़े भाई और बहनोई के खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।

युवक ने दावा किया कि पुलिस चाहे तो उसके घर में लगे CCTV कैमरों की जांच कर सकती है, जिससे सच्चाई सामने आ जाएगी।

शादी के बाद बदला व्यवहार, बढ़ता गया विवाद

पीड़ित युवक के अनुसार उसकी शादी 2 मार्च 2025 को गोला थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। शादी के एक सप्ताह बाद ही पत्नी का व्यवहार बदल गया। वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगी और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो जाती थी। युवक का कहना है कि वह और उसके पिता बाहर रहकर पेंट-पॉलिश का काम करते हैं, जबकि पत्नी मायके में रहने की जिद पर अड़ी थी।

भाभी की मौत से जुड़ा आरोप

युवक ने आरोप लगाया कि पत्नी के व्यवहार और घरेलू तनाव के कारण उसकी भाभी की तबीयत बिगड़ गई और 13 सितंबर को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से घर में CCTV कैमरे लगवाए गए थे।

छेड़छाड़ के केस के बाद मिली धमकी

युवक का कहना है कि 13 दिसंबर को पत्नी ने उसके बड़े भाई और बहनोई पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया। चौकी में पूछताछ के दौरान पत्नी के जीजा ने उसे धमकी दी कि “जैसा कहा जाएगा वैसा करो, नहीं तो ड्रम में भर दिए जाओगे।”


पत्नी का पक्ष: जेठ-ननदोई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

वहीं, महिला ने अपने पति के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसके जेठ और ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि 25 सितंबर की सुबह जब वह कमरे की सफाई कर रही थी, तभी जेठ ने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की और जबरन किस किया। बदनामी के डर से वह उस समय चुप रही।

दोबारा घटना के बाद दर्ज कराई FIR

महिला के अनुसार 14 नवंबर को ननदोई घर आए थे। उसी दिन जेठ और ननदोई दोनों उसके कमरे में घुस आए। ननदोई ने उसके हाथ पकड़ लिए और दोनों ने उसके साथ अभद्रता की। महिला ने आशंका जताई कि अपनी गलती छिपाने के लिए दोनों उसकी हत्या भी कर सकते हैं। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर 13 दिसंबर को थाने में मुकदमा दर्ज कराया।


पुलिस का बयान

चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी के शोर में नहीं सुनाई दी ट्रेन की आवाज, महिला और बच्ची की मौत, एक गंभीर


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Leave a Reply

error: Content is protected !!