Breaking News

बांदा : नशे में हैवान बना पिता: पत्नी से विवाद के बाद डेढ़ साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, यमुना में फेंका शव

Published on: January 10, 2026
banda-father-killed-1-5-year-old-son-threw-body-in-yamuna

जागृत भारत | बांदा(Banda): उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पैलानी थाना क्षेत्र के पचकौरी गांव में एक नशे के आदी पिता ने अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद डेढ़ साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में उसके शव को यमुना नदी में फेंक दिया।

आरोपी की पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि

आरोपी की पहचान राजेंद्र, निवासी धनुहन डेरा, थाना ललौली, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। राजेंद्र शराब का आदी बताया जा रहा है और उसका अपनी पत्नी शारदा से अक्सर विवाद होता रहता था। इसी कारण शारदा अपने मायके पचकौरी गांव में पिछले डेढ़ साल से अपने बेटे कार्तिक के साथ रह रही थी

5 जनवरी की रात को दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, 5 जनवरी की रात राजेंद्र अपनी पत्नी से मिलने पचकौरी गांव पहुंचा था। उसी रात वह अपने डेढ़ वर्षीय इकलौते बेटे कार्तिक को गोद में उठाकर घर से बाहर निकल गया। करीब 150 मीटर दूर यमुना नदी के किनारे पहुंचकर उसने मासूम का गला घोंट दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

नाव से यमुना में फेंका शव

हत्या के बाद आरोपी राजेंद्र ने एक नाव की मदद से बच्चे के शव को यमुना नदी के बीच ले जाकर फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। यमुना नदी में उस समय तेज बहाव होने के कारण शव बह गया।

सुबह बेटे और पति दोनों गायब मिले

6 जनवरी की सुबह जब शारदा नींद से जागी तो उसने घर में न तो अपने पति को देखा और न ही बेटे को। घबराकर उसने आसपास तलाश शुरू की। बच्चे के मामा दिलीप और गांव के अन्य लोगों ने तीन दिनों तक मासूम की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

दबाव में आकर आरोपी ने कबूला जुर्म

इस दौरान ननिहाल पक्ष के लोग आरोपी राजेंद्र के गांव भी पहुंचे, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। शुक्रवार को जब सूचना मिली कि राजेंद्र अपने गांव लौटा है, तो ननिहाल पक्ष वहां पहुंचा और उससे कड़ी पूछताछ की। दबाव बढ़ने पर राजेंद्र टूट गया और उसने अपने बेटे की हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पहले भी परिवार को खत्म करने की देता था धमकी

मृतक बच्चे के मामा दिलीप ने बताया कि राजेंद्र की दो बेटियों की पहले ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह अक्सर नशे की हालत में पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देता था। परिजनों का कहना है कि उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ चुका था, इसी डर से शारदा मायके में रह रही थी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, शव की तलाश जारी

मामले में एएसपी शिवराज ने बताया कि आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। यमुना नदी में गोताखोरों की मदद से मासूम के शव की तलाश की जा रही है, लेकिन तेज बहाव के कारण अब तक शव बरामद नहीं हो सका है।

अपहरण का मुकदमा दर्ज, धारा बढ़ेगी

पुलिस ने पत्नी शारदा की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि शव बरामद होने के बाद हत्या की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

एसजीपीजीआई से स्वस्थ होकर देवरिया जिला कारागार लौटे पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर, 6 जनवरी को बिगड़ी थी तबीयत

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Regarding the demand for exemption from TET

TET से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!