Breaking News

अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हवाई हमला, बंदर अब्बास बना निशाना; जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

Published on: July 10, 2026
US strikes Iran again
जागृत भारत,तेहरान : अमेरिका ने गुरुवार को एक बार फिर ईरान पर हवाई हमले किए। इस बार निशाने पर ईरान का सामरिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर बंदर अब्बास रहा। स्थानीय मीडिया के अनुसार शहर में कई जोरदार विस्फोट हुए, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने हमलों के बाद कई स्थानों से काले धुएं के गुबार उठते देखे। बताया जा रहा है कि अमेरिकी कार्रवाई में ईरानी सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े सैन्य ठिकानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट स्थित बंदर अब्बास में लगातार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि एजेंसी ने तत्काल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की। बंदर अब्बास, होर्मोज्गान प्रांत की राजधानी होने के साथ-साथ ईरान का प्रमुख व्यापारिक, नौसैनिक और सामरिक केंद्र माना जाता है। रिपोर्टों के मुताबिक हालिया अमेरिकी हमलों में 14 ईरानी नागरिकों की मौत हुई है।

अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने भी जवाबी सैन्य अभियान शुरू किया। आईआरजीसी ने दावा किया कि उसने खाड़ी क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और रणनीतिक परिसंपत्तियों को निशाना बनाया। इसके तहत बहरीन, कुवैत और कतर में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइल हमले किए गए। कुवैत में आरिफजान और अली अल सलेम एयर बेस, जबकि बहरीन में जुफैर और शेख ईसा सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया।

कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हमलों के दौरान मलबा गिरने से एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, जॉर्डन की सेना ने कहा कि देशभर में सायरन बजने के बाद उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की आठ मिसाइलों को देश के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही रोककर नष्ट कर दिया।

मध्य पूर्व में बढ़ते इस सैन्य टकराव ने पूरे क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है, जबकि दोनों पक्षों के बीच संघर्ष और तेज होने की आशंका जताई जा रही है।


इसे भी पढ़ें : ईरान-अमेरिका तनाव फिर चरम पर! युद्धविराम पर संकट के बाद सैन्य कार्रवाई तेज, पश्चिम एशिया में बढ़ी नई जंग की आशंका


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

At Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ बने सांसद रवि किशन, पहली क्लास में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Before the Bankipur by-election, people

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Parliament's monsoon session begins on Monday

सोमवार से संसद का मानसून सत्र, सरकार-विपक्ष आमने-सामने; कई अहम विधेयकों और विवादित मुद्दों पर टकराव के आसार

Iran's Supreme Leader on America

ईरान के सर्वोच्च नेता का अमेरिका पर हमला, बोले- ‘ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं, अमेरिका को मिलेगा जवाब’

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

1 thought on “अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हवाई हमला, बंदर अब्बास बना निशाना; जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें”

Leave a Reply

error: Content is protected !!