Breaking News

जूनियर एडेड हाईस्कूल शिक्षक भर्ती: ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर से शुरू, चयन सूची 23 दिसंबर को जारी होगी

Published on: November 23, 2025
up-junior-aided-teacher-recruitment-online-application-2024-selection-list

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया एक बार फिर आगे बढ़ गई है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस भर्ती में पात्र अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर से 14 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। यह जानकारी बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने जारी की है।

उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग ने एनआईसी के सहयोग से भर्ती के लिए विशेष पोर्टल को सक्रिय कर दिया है, जहां अभ्यर्थी विस्तृत दिशा-निर्देश पढ़कर अपना आवेदन भर सकेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी और इसका संशोधित परिणाम छह सितंबर 2022 को घोषित हुआ था। अब उसी के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

भर्ती में 253 प्रधानाध्यापक और 1262 सहायक अध्यापक के पद

अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में कुल 253 प्रधानाध्यापक और 1262 सहायक अध्यापक के पदों पर नियुक्ति की जानी है। विभाग ने स्पष्ट रूप से बताया कि केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण घोषित किए गए थे।

23 दिसंबर को जारी होगी चयन सूची

बेसिक शिक्षा विभाग ने चयन प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया है। अभ्यर्थियों के आवेदन जमा होने के बाद 23 दिसंबर को चयन सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसमें उन अभ्यर्थियों के नाम शामिल होंगे जिन्हें विद्यालय आवंटन के लिए पात्र माना गया है।

24 से 30 दिसंबर तक मिलेगा विद्यालय चुनने का विकल्प

चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों से 24 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच विद्यालय आवंटन के लिए उनकी प्राथमिकताएँ ली जाएंगी। इसके बाद बीएसए कार्यालय विद्यालयों का आवंटन करते हुए चयन सूची विभाग को भेजेंगे।

10 जनवरी तक सत्यापन प्रक्रिया पूरी होगी

विद्यालय आवंटन के बाद बीएसए कार्यालय द्वारा अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 11 जनवरी से 15 जनवरी तक किया जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों की सूची संस्था प्रबंधन को 20 जनवरी तक भेज दी जाएगी।

30 जनवरी को जारी होंगे नियुक्ति पत्र

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित संस्था प्रबंधन को 30 जनवरी तक नियुक्ति पत्र जारी कर देने होंगे। नियुक्त अभ्यर्थियों को 15 फरवरी तक कार्यभार ग्रहण कराना आवश्यक होगा।

एक महीने के भीतर होगा अभिलेखों का अंतिम सत्यापन

कार्यभार ग्रहण करने वाले सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का अंतिम सत्यापन विद्यालय स्तर पर कार्यभार की तिथि से एक माह के भीतर पूरा किया जाएगा। बेसिक शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया है कि वेबसाइट पर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी समस्त जानकारी उपलब्ध है और अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरी गाइडलाइन अवश्य पढ़नी चाहिए।


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Uranium supply from Australia

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम आपूर्ति पर सियासत तेज, जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Unrest escalates in Balochistan

बलूचिस्तान में बढ़ा बवाल: सुरक्षाकर्मियों के शव पहुंचते ही भड़का विरोध, असीम मुनीर के खिलाफ लगे नारे

Leave a Reply

error: Content is protected !!