Breaking News

सीतापुर में बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, वतीर्थ मेले से लौट रही थीं

Published on: November 19, 2025
sitapur-mother-daughter-death-train-accident-bhurjiha-halt

जागृत भारत | सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब रेलवे ट्रैक पार करते समय मां और बेटी ट्रेन की चपेट में आ गईं। दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

वतीर्थ मेले से लौट रही थीं मां-बेटी

घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भुर्जीहा हॉल्ट के पास हुई। जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय सोनी राजपूत अपनी बेटी पिंकी के साथ हरगांव में लगे वतीर्थ मेले के दर्शन कर वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान दोनों रेलवे लाइन के किनारे हॉल्ट की ओर बढ़ रही थीं कि अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

मां की मौके पर मौत, बेटी ने अस्पताल में तोड़ा दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनी राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बेटी पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

देवरिया: छोटी गंडक में डूबे युवक का शव बरामद, भैंस को पकड़ने नदी में उतरा था—दो दिन बाद मिला शव


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!