Breaking News

केंद्रीय कैबिनेट ने ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे तीन केमिकल पार्क

Published on: July 26, 2026
The Union Cabinet has approved the 'BHAVYA Rasayan

जागृत भारत,नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को भारत औद्योगिक विकास योजना – रसायन (BHAVYA Rasayan) को मंजूरी दे दी। इस योजना के तहत देश में तीन आधुनिक केमिकल पार्क स्थापित किए जाएंगे। योजना के लिए ₹3,030 करोड़ का कुल बजटीय प्रावधान किया गया है।

प्रति पार्क ₹1,000 करोड़ तक की सहायता

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से अगले पांच वर्षों तक लागू रहेगी। इसके तहत प्रत्येक केमिकल पार्क के लिए केंद्र सरकार ₹1,000 करोड़ तक की वित्तीय सहायता देगी, बशर्ते संबंधित राज्य सरकार कम से कम ₹500 करोड़ का योगदान करे।

योजना के तहत विकसित होने वाले पार्कों में सड़क, बिजली, जलापूर्ति, अपशिष्ट प्रबंधन और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचा पहले से तैयार होगा, ताकि उद्योगों को ‘प्लग एंड प्ले’ मॉडल पर भूमि और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

रेलवे परियोजना को भी मंजूरी

कैबिनेट ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजरने वाले बल्लारी–गुंटकल रेलखंड पर तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की ₹1,264 करोड़ की परियोजना को भी मंजूरी दी। लगभग 46 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताई योजना की अहमियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि BHAVYA Rasayan योजना भारत के रसायन और पेट्रोरसायन क्षेत्र को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं और मजबूत पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों से लैस केमिकल पार्क:

  • लॉजिस्टिक्स और उत्पादन लागत कम करेंगे।
  • घरेलू और विदेशी निवेश आकर्षित करेंगे।
  • निर्यात बढ़ाने में मदद करेंगे।
  • आयात पर निर्भरता घटाएंगे।
  • विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।

इसे भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Second Monday of Sawan

देवरिया: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

Abhishek Banerjee abroad

अभिषेक बनर्जी ने विदेश में आंखों के इलाज की अनुमति न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

China in the South China Sea conflict

दक्षिण चीन सागर संघर्ष में चीन ने एक साल बाद मानी 2 सैनिकों की मौत, फिलीपींस से टकराव में गई थी जान

1 thought on “केंद्रीय कैबिनेट ने ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे तीन केमिकल पार्क”

Leave a Reply

error: Content is protected !!