Breaking News

लखनऊ: धारदार हथियार से युवक की हत्या, सिर और चेहरे पर किए गए वार; गुमशुदगी दर्ज कराने के कुछ घंटे बाद मिला शव

Published on: December 30, 2025
lucknow-youth-almas-siddiqui-murder-case-found-dead-near-canal

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक 23 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जेल रोड निवासी अलमास सिद्दीकी के रूप में हुई है। उसके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से किए गए कई वार पाए गए। मंगलवार दोपहर उसका शव मऊ नहर पुल के पास हुलासखेड़ा मार्ग पर कीचड़ में पड़ा मिला। शव के पास उसकी चप्पलें और थोड़ी दूर माचिस पड़ी मिली, जबकि मोबाइल फोन मौके से गायब था और घटना से पहले से ही बंद है।

घर से कहकर निकला था— “थोड़ी देर में आ रहा हूं”

29 दिसंबर की शाम अलमास अपनी मां से यह कहकर घर से निकला था कि वह थोड़ी देर में वापस आएगा और खाना खाएगा। लेकिन इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार ने पूरी रात उसकी तलाश की। मंगलवार सुबह उसके पिता रवी मोहम्मद ने मोहनलालगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

रिपोर्ट दर्ज हुए थोड़ी ही देर हुई थी कि थाने में सूचना पहुंची— नहर के पास एक युवक का शव मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त कराई तो पता चला कि शव अलमास का ही है।

कीचड़ में पड़े मिले पैरों के निशान

पुलिस के अनुसार, शव जिस कीचड़ भरी जगह पर मिला, वहां कई तरह के पैरों के निशान दिखे हैं, जिससे आशंका है कि वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। अलमास का मोबाइल फोन अब तक बरामद नहीं हुआ है।

रातभर तलाश, सोशल मीडिया से मिली मौत की खबर

अलमास के ममेरे भाई अरशद ने बताया कि वे सोमवार रात से ही उसकी तलाश में लगे थे। दोपहर में सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली कि अलमास की हत्या हो गई है।
परिवार के अनुसार, सोमवार शाम बाल कटवाकर घर लौटने पर उसे लगातार 8–10 फोन आए। इसके बाद वह कपड़े बदलकर यह कहकर निकला कि “थोड़ी देर में आ रहा हूं।” कुछ समय बाद ही उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।

परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था अलमास

अलमास ऑटो चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। उसके एक भाई समीर और दो बहनें हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है।

पुलिस कई एंगल से जांच में जुटी

एडीसीपी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के तुरंत बाद शव मिलने की सूचना आई। घटनास्थल से मिले निशानों और परिस्थितियों के आधार पर जांच कई पहलुओं पर की जा रही है। पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और उसके परिचितों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की वजह और आरोपी सामने आ सकें।

हत्या की यह वारदात इलाके में सनसनी फैलाए हुए है और पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

लखनऊ: कक्षा-9 की छात्रा सड़क किनारे खून से लथपथ मिली, 5 दिन से आईसीयू में; मां ने दोस्तों पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Regarding the demand for exemption from TET

TET से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!