Breaking News

यूपी दिवस पर सीएम योगी का संदेश: ‘नया उत्तर प्रदेश बना नए भारत की प्रगति का पथ-प्रदर्शक’

Published on: January 24, 2026
cm-yogi-up-diwas-message-new-uttar-pradesh

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘नए भारत’ की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति का पथ-प्रदर्शक बन चुका है और देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को रेखांकित किया।

अयोध्या, मथुरा और काशी से सुशोभित पुण्यभूमि

सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि श्रीअयोध्या धाम की आस्था, मथुरा की महिमा और काशी की कल्याणकारी दिव्यता से सुशोभित उत्तर प्रदेश विरासत और विकास का अद्भुत संगम है। उन्होंने प्रदेश को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बताते हुए कहा कि यहां की परंपरा और आधुनिक विकास एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।

‘नया भारत, नया उत्तर प्रदेश’ की अवधारणा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘नया उत्तर प्रदेश’ देश के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और अब नए भारत की दिशा तय करने में मार्गदर्शक भूमिका निभा रहा है।

निवेश, नवाचार और संस्कार से आत्मनिर्भरता का आह्वान

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से निवेश, नवाचार और संस्कार के माध्यम से उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भरता के सर्वोच्च शिखर पर स्थापित किया जा सकता है।

उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से एकजुट होकर विकास यात्रा को और तेज करने तथा उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ से ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से गिरेगा तापमान

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Second Monday of Sawan

देवरिया: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

Abhishek Banerjee abroad

अभिषेक बनर्जी ने विदेश में आंखों के इलाज की अनुमति न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

China in the South China Sea conflict

दक्षिण चीन सागर संघर्ष में चीन ने एक साल बाद मानी 2 सैनिकों की मौत, फिलीपींस से टकराव में गई थी जान

Leave a Reply

error: Content is protected !!