Breaking News

देवरिया: अब्दुल शाह गनी बाबा की मजार पर प्रस्तावित उर्स पर रोक, पुलिस बल तैनात

Published on: January 3, 2026
deoria-abdul-shah-gani-baba-urs-ban-police-alert

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): देवरिया में अब्दुल शाह गनी बाबा की मजार पर प्रस्तावित सालाना उर्स को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन ने 3 और 4 जनवरी को आयोजित होने वाले उर्स मेले की अनुमति नहीं दी है। इसके मद्देनज़र मजार परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

प्रशासन का यह फैसला कुछ माह पूर्व एसडीएम न्यायालय के उस आदेश के बाद लिया गया है, जिसमें मजार और उससे जुड़े कब्रिस्तान की भूमि को सरकारी व बंजर भूमि घोषित किया गया था। इसी आधार पर जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि उक्त स्थल पर किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन या मेला नियमों के खिलाफ होगा।

उर्स की तैयारियों की सूचना मिलते ही प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। संभावित भीड़ और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए देवरिया और खुखुन्दू समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई है। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

पुलिस प्रशासन ने दो टूक कहा है कि उर्स के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है। यदि किसी भी तरह से भीड़ जुटाने या आयोजन करने का प्रयास किया गया, तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

प्रशासन की सख्ती और पुलिस की मौजूदगी के चलते मजार परिसर में सन्नाटा है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

देवरिया: बघौचघाट बाजार में भीषण सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

national-voters-day-up-young-women-voters-blo-honour-program

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज: यूपी में महिला-युवा मतदाताओं और उत्कृष्ट बीएलओ को मिलेगा सम्मान, ‘मेरा भारत–मेरा वोट’ थीम पर कार्यक्रम

up-election-2027-naseemuddin-siddiqui-leaves-congress

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समर्थकों संग छोड़ी पार्टी, नई रणनीति का ऐलान जल्द

gorakhpur-fake-call-center-police-suspicion-investigation

गोरखपुर फर्जी कॉल सेंटर: पहले ही पुलिस को हुआ था शक, सबूत न मिलने से बच निकले ठग, अब खुली बड़ी साइबर ठगी की परतें

magh-mela-avimukteshwaranand-camp-threat-attempt

माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर पर खतरे की आशंका, लाठी-डंडों के साथ घुसने की कोशिश का आरोप

cm-yogi-up-diwas-message-new-uttar-pradesh

यूपी दिवस पर सीएम योगी का संदेश: ‘नया उत्तर प्रदेश बना नए भारत की प्रगति का पथ-प्रदर्शक’

up-weather-update-western-disturbance-hailstorm-alert

यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ से ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से गिरेगा तापमान

Leave a Reply