Breaking News

UP बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी: 7,448 केंद्र प्रस्तावित, 4 दिसंबर तक आपत्तियां आमंत्रित

Published on: December 1, 2025
up-board-exam-centres-7448-list-2026

जागृत भारत | प्रयागराज(Prayagraj): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची रविवार को जारी कर दी है। सूची ऑनलाइन वेबसाइट पर देखी जा सकती है और इससे संबंधित संस्थान, छात्र व अभिभावक तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि

यदि किसी संस्था, प्रधानाचार्य, प्रबंधक, अभिभावक या विद्यार्थी को परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्ति है, तो वे 4 दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

समितियों द्वारा किया गया सत्यापन

शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार तहसील स्तरीय समिति ने सभी प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया और इस सूची को परिषद को ऑनलाइन भेजा था। इसी आधार पर प्रदेशभर के 7,448 स्कूलों को परीक्षा केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया है।

जिला स्तरीय परीक्षण जारी

जारी की गई सूची को जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण व अनुमोदन के लिए वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। समिति सभी आपत्तियों का निस्तारण 11 दिसंबर तक करेगी।

केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना

बीते वर्ष 2025 की परीक्षा के लिए 7,657 केंद्र प्रस्तावित किए गए थे, लेकिन आपत्तियों के निस्तारण के बाद उनकी संख्या बढ़कर 8,140 हो गई थी। इसी तरह, 2026 परीक्षा के लिए प्रस्तावित 7,448 केंद्रों की संख्या भी सत्यापन और आपत्तियों के समाधान के बाद बढ़ सकती है।

मुरादाबाद: काम के दबाव में BLO ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी बातें

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर भावुक हुए स्पीकर सतीश महाना, बोले- ‘सोचने पर मजबूर हूं कि इस पद के योग्य हूं या नहीं’

JPSC-JSSC bows down to dispute

JPSC-JSSC विवाद पर झुकी हेमंत सरकार, छात्रों से वार्ता के लिए चार मंत्रियों की समिति गठित

PK's win in Bankipur by-election

बांकीपुर उपचुनाव में पीके की जीत पर सियासी अटकलें तेज, क्या तेजस्वी यादव की ‘साइलेंट स्ट्रैटेजी’ ने बदला चुनावी समीकरण?

Lucknow-Kanpur Expressway

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली फिलहाल बंद, सड़क की खामियों पर NHAI का बड़ा एक्शन

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

1 thought on “UP बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी: 7,448 केंद्र प्रस्तावित, 4 दिसंबर तक आपत्तियां आमंत्रित”

Leave a Reply

error: Content is protected !!