Breaking News

महोबा : चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत फिर सख्त, बोले– जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को भी रोकने से नहीं हिचकेंगे

Published on: February 4, 2026
mahoba-charkhari-mla-brijbhushan-rajput-statement-viral

जागृत भारत | महोबा(Mahoba): जिले में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने वाले चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के तेवर अभी भी नरम नहीं पड़े हैं। एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके भाषण के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह खुले मंच से कह रहे हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को भी रोकेंगे।

‘बंधक बनाना मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं’

वायरल वीडियो में विधायक यह कहते नजर आ रहे हैं कि किसी को बंधक बनाना उनके लिए कोई नई या बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जनता और क्षेत्र के विकास से जुड़ा हुआ है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

सड़क पर बात रखने पर क्यों हो रही आपत्ति

अपने भाषण में विधायक बृजभूषण राजपूत कहते हैं कि जब वह सड़क पर अपनी बात रख रहे हैं, तो इसमें किसी को आपत्ति क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही उन्होंने मंत्री को रोका। यह न किसी ठेके, पट्टे या पदोन्नति की मांग है, बल्कि केवल क्षेत्र की समस्याओं को उठाने का मामला है।

कांग्रेस शासन और आंदोलनकारी जीवन का जिक्र

विधायक ने अपने पुराने आंदोलनकारी जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह विधायक नहीं थे और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब झांसी के तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को उनके आवास पर बंधक बनाया था। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र आने के बाद ही मंत्री को छोड़ा गया था, जिसमें बुंदेलखंड की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की बात कही गई थी।

‘यह मेरा विधायक वाला रूप है’

वायरल वीडियो में विधायक यह भी कहते हैं कि यह उनका विधायक वाला रूप है। विधायक बनने से पहले वह बुंदेलखंड अधिकार सेना चलाते थे और बाद में भाजपा से जुड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्य बनने के बाद वह पार्टी अनुशासन में रहकर ही अपनी बात रखते हैं।

30 जनवरी को क्या हुआ था

30 जनवरी को महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आमने-सामने आ गए थे। मंत्री एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी विधायक ने करीब 100 ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया था।

30 कार और 20 बाइकें काफिले के आगे खड़ी कीं

विधायक समर्थकों ने 30 कारें और 20 बाइकें मंत्री के काफिले के सामने खड़ी कर दी थीं। विधायक ने अपनी विधानसभा के करीब 100 गांवों में पानी नहीं पहुंचने और पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत न होने को लेकर नाराजगी जताई थी।

उत्तर प्रदेश में युवाओं को अपने जिले में ही मिलेगा काम, हर जिले में बनेंगे रोजगार और इंडस्ट्रियल जोन

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Heated debate reignites over FCRA amendment

FCRA संशोधन पर फिर गरमाई बहस, विदेशी ईसाई संगठनों ने जताई चिंता; सरकार बोली- उद्देश्य सिर्फ पारदर्शिता

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

School van and Kanwariyas in Lucknow

लखनऊ में स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पथराव के आरोप; पुलिस ने बताया मामूली विवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!