Breaking News

बलूचिस्तान में बढ़ा बवाल: सुरक्षाकर्मियों के शव पहुंचते ही भड़का विरोध, असीम मुनीर के खिलाफ लगे नारे

Published on: July 10, 2026
Unrest escalates in Balochistan
जागृत भारत,इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में लगातार बढ़ रही हिंसा के बीच हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। राजधानी क्वेटा में हाल के हमलों में मारे गए सुरक्षाकर्मियों के शव सिविल अस्पताल पहुंचने के बाद उनके परिजनों और स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी सेना और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर के खिलाफ नारेबाजी की गई, जिससे अस्पताल परिसर के बाहर तनाव का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग क्वेटा सिविल अस्पताल के बाहर एकत्र हुए और मारे गए सुरक्षाकर्मियों के शव जल्द उनके परिवारों को सौंपने की मांग करने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “असीम मुनीर मुर्दाबाद” और “पाक फौज मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए। जब पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब सुरक्षा बलों ने अस्पताल परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शवों को परिजनों को सौंपने के बजाय पुलिस लाइन ले जाने की तैयारी की जा रही है। इसके विरोध में परिजनों ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया और घोषणा की कि जब तक शव उनके हवाले नहीं किए जाएंगे, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
तनाव बढ़ने पर पुलिस ने अस्पताल के आसपास के सभी प्रमुख रास्तों को सील कर दिया और बैरिकेडिंग कर दी। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और दंगारोधी जवानों को तैनात किया गया ताकि स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो। बाद में परिजनों के दबाव के बाद शवों को उनके परिवारों को सौंपना शुरू किया गया, जिसके बाद प्रदर्शन धीरे-धीरे शांत हुआ।
इस बीच बलूचिस्तान में पिछले पांच दिनों के दौरान हुए तीन बड़े हमलों में कम से कम 38 सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तानी सेना का दावा है कि जवाबी कार्रवाई में 54 विद्रोहियों को भी मार गिराया गया है।
पहला हमला 4 और 5 जुलाई को क्वेटा के निकट हन्ना उराक घाटी में हुआ, जहां सेना के अनुसार टीटीपी से जुड़े आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। दूसरा हमला 6 जुलाई को जियारत जिले के मांगी बांध की सुरक्षा में तैनात पुलिस चौकी पर हुआ। तीसरा हमला बुधवार को बेला और विंडर क्षेत्रों में हुआ, जहां बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पुलिस के काफिले पर हमला किया।
लगातार हो रहे इन हमलों ने बलूचिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और प्रांत में तनाव का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : ईरान-अमेरिका तनाव फिर चरम पर! युद्धविराम पर संकट के बाद सैन्य कार्रवाई तेज, पश्चिम एशिया में बढ़ी नई जंग की आशंका


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

At Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ बने सांसद रवि किशन, पहली क्लास में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Before the Bankipur by-election, people

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Parliament's monsoon session begins on Monday

सोमवार से संसद का मानसून सत्र, सरकार-विपक्ष आमने-सामने; कई अहम विधेयकों और विवादित मुद्दों पर टकराव के आसार

Iran's Supreme Leader on America

ईरान के सर्वोच्च नेता का अमेरिका पर हमला, बोले- ‘ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं, अमेरिका को मिलेगा जवाब’

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Leave a Reply

error: Content is protected !!