Breaking News

परसा जंगल | देवरिया : करंट से बच्ची की मौत मामले में एक्शन: जेई निलंबित, एसडीओ पर कार्रवाई की संस्तुति, लाइनमैन हटाया गया

Published on: November 12, 2025
je-suspended-sdo-notice-lineman-removed-deoria

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जनपद के परसा जंगल गांव में करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह की जांच में दोषी पाए जाने पर अवर अभियंता (जेई) रामप्रवेश को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही लाइनमैन का कार्यक्षेत्र बदला गया है और एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।


छत पर खेलते समय करंट की चपेट में आई थी बच्ची

घटना परसा जंगल गांव निवासी मेघनाथ यादव के घर की है। उनके मकान के पास से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरती है। छठ पूजा के दिन खेत में काम कर रहे कंबाइन हार्वेस्टर की ठोकर से खंभा टेढ़ा हो गया था, जिससे बिजली का तार छत के ऊपर झूलने लगा था। शनिवार शाम को मेघनाथ की पांच वर्षीय पुत्री अनन्या छत पर खेलते हुए अचानक करंट की चपेट में आ गई।


मां ने बचाने की कोशिश की, लेकिन…

बेटी की चीख सुनकर मां उसे बचाने दौड़ी, मगर वह भी करंट की चपेट में आकर गिर पड़ी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और लाठी से तार हटाकर बच्ची को अलग किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अनन्या की मौके पर ही मौत हो गई।


जांच में खुली लापरवाही

अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर सोमवार को हुई जांच में यह बात सामने आई कि पोल तिरछा होने की सूचना उपकेंद्र पर पहले ही दी जा चुकी थी, लेकिन जेई ने सुधार का निर्देश नहीं दिया। इसी लापरवाही के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।


विभागीय कार्रवाई

अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर जेई को निलंबित किया गया है, एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है और लाइनमैन को कार्यक्षेत्र से हटा दिया गया है


तिरछा पोल सीधा, गांव में लौटी बिजली

घटना के बाद से गांव की बिजली आपूर्ति ठप थी, जिससे करीब एक हजार की आबादी को पानी और अन्य सुविधाओं में कठिनाई हो रही थी। मंगलवार को विभाग की टीम ने पोल को सीधा कर सप्लाई बहाल कर दी।

भलुअनी | देवरिया : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, दरवाजे पर टहल रहे थे छविराज गुप्ता

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Second Monday of Sawan

देवरिया: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

Abhishek Banerjee abroad

अभिषेक बनर्जी ने विदेश में आंखों के इलाज की अनुमति न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

China in the South China Sea conflict

दक्षिण चीन सागर संघर्ष में चीन ने एक साल बाद मानी 2 सैनिकों की मौत, फिलीपींस से टकराव में गई थी जान

1 thought on “परसा जंगल | देवरिया : करंट से बच्ची की मौत मामले में एक्शन: जेई निलंबित, एसडीओ पर कार्रवाई की संस्तुति, लाइनमैन हटाया गया”

Leave a Reply

error: Content is protected !!