Breaking News

देवरिया: तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से 60 वर्षीय महिला की मौत, चालक हिरासत में

Published on: October 29, 2025
60-year-old-woman-killed-after-being-hit-by-a-speeding-e-rickshaw

देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घटना रामपुर बुजुर्ग–प्रतापपुर मुख्य मार्ग की है। जानकारी के अनुसार, अमीर बानो (60) पत्नी सदालत अंसारी, निवासी कल्याण नरहियां, शाम करीब 7 बजे शौच के लिए बाहर गई थीं। उसी समय रामपुर बुजुर्ग की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।


अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए मैरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर ले जाना शुरू किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव घर लाकर पुलिस को सूचना दी।


चालक गिरफ़्तार, ई-रिक्शा जब्त

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उपनिरीक्षक आलोक रंजन सिंह ने बताया कि

  • आरोपित चालक शैलेश मिश्रा, निवासी सुन्दरपार मिश्रौली, बनकटा
    को हिरासत में लेकर ई-रिक्शा जब्त कर लिया गया है।
    मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दो अन्य लोग भी हुए घायल

पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालबहादुर सिंह कुशवाहा के अनुसार, हादसे में दो अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हुए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
स्थानीय लोग शोक संतप्त परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं।

देवरिया: ई-रिक्शा चार्जिंग विवाद में भाई और दो भतीजियों पर तलवार से हमला, सभी गंभीर



Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Leave a Reply

error: Content is protected !!