Breaking News

देवरिया में शराब के नशे में धुत युवक का ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, नियम तोड़ने पर सख्त हुई पुलिस

Published on: November 12, 2025
deoria-traffic-police-drunk-driver-challan-action

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। मंगलवार की देर रात शहर क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक युवक को बिना नंबर प्लेट और बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़ा।

जांच के दौरान पुलिस को युवक के शराब के नशे में होने का संदेह हुआ। जब मौके पर मौजूद यातायात प्रभारी भूपेंद्र सिंह व उनकी टीम ने उसकी जांच की, तो यह स्पष्ट हो गया कि उसने मदिरापान किया था।

इसके बाद पुलिस ने बिना देरी किए चालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि “यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह सड़क हादसों का प्रमुख कारण भी बनता है।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि शराब पीने के बाद किसी भी स्थिति में वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि अपनी और दूसरों की जान सुरक्षित रखी जा सके।

बनकटा थाना | देवरिया : बिहार बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्कर गिरफ्तार, 11 गोवंशीय पशु मुक्त


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!