Breaking News

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की चर्चा तेज, अगले साल फरवरी में शादी की तैयारी!

Published on: October 4, 2025
vijay-deverakonda-and-rashmika-mandannas-engagement

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने एक निजी समारोह में सगाई कर ली है और अब जल्द ही फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में हैं। हालांकि, अब तक दोनों की ओर से इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई सगाई

रिपोर्ट्स की मानें तो विजय और रश्मिका की सगाई बेहद प्राइवेट सेरेमनी में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल थे। बताया जा रहा है कि दोनों स्टार्स ने शादी की घोषणा करने से पहले कुछ समय इंतजार करने का फैसला लिया है, इसी कारण उन्होंने सगाई की खबर को फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया।

रश्मिका के पोस्ट से बढ़ी अटकलें

हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साड़ी में कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने यह पोस्ट दशहरा के मौके पर की थी और फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दी थीं। इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि ये फोटोज विजय देवरकोंडा के घर की हैं, और यहीं उनकी सगाई हुई है।

पहले भी उठ चुकी हैं ऐसी खबरें

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब दोनों के रिश्ते और सगाई की अफवाहें सामने आई हैं। इससे पहले भी विजय और रश्मिका की शादी को लेकर कई बार कयास लगाए जा चुके हैं। वहीं, रश्मिका की अपकमिंग फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को लेकर भी जल्द बड़ा एलान होने वाला है।
फिलहाल, फैंस को अब दोनों की ओर से कन्फर्मेशन का इंतजार है कि क्या सच में ये स्टार कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है।

इसे भी पढ़े : ज़ुबीन गर्ग मौत मामला: हत्या का आरोप तय, टीम से जुड़े दो संगीतकार गिरफ्तार


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Uranium supply from Australia

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम आपूर्ति पर सियासत तेज, जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Unrest escalates in Balochistan

बलूचिस्तान में बढ़ा बवाल: सुरक्षाकर्मियों के शव पहुंचते ही भड़का विरोध, असीम मुनीर के खिलाफ लगे नारे

US strikes Iran again

अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हवाई हमला, बंदर अब्बास बना निशाना; जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

Leave a Reply

error: Content is protected !!