Breaking News

यूपी में ट्रैफिक नियमों के प्रति बढ़ी जागरूकता, 2025 में करीब चार लाख चालान कम

Published on: January 2, 2026
up-traffic-challan-report-2025-road-safety-yogi-government

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा वर्षभर चलाए गए सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियानों का सकारात्मक असर सामने आया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में पिछले साल की तुलना में लगभग चार लाख कम चालान दर्ज किए गए हैं, जो आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति बढ़ती समझ को दर्शाता है।

हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 में जहां कुल 17,58,930 चालान दर्ज किए गए थे, वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 13,78,919 रह गई। इन चालानों के माध्यम से लगभग 454.49 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।

हेलमेट उल्लंघन सबसे आगे, ओवरस्पीडिंग में बड़ी गिरावट

वर्ष 2025 में सबसे अधिक 6,32,901 चालान हेलमेट न पहनने के मामलों में किए गए। इसके अलावा 1,33,189 चालान सीट बेल्ट उल्लंघन में दर्ज हुए और 14,535 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए।
ओवरस्पीडिंग के मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में जहां 7,77,897 चालान हुए थे, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर 3,30,171 रह गई।

ड्रिंक एंड ड्राइव के 3,611 मामले सामने आए, जबकि रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर 56,079 चालान किए गए।

व्यवसायिक वाहनों पर सख्ती

व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई में ओवरलोडिंग के 54,923 मामले दर्ज हुए। इसके अलावा गलत नंबर प्लेट के 11,892, मालवाहक से यात्री ढोने के 1,226 और स्पीड लिमिट डिवाइस न लगाने के 20,431 चालान किए गए।

विशेष चेकिंग अभियानों के तहत अप्रैल में अपंजीकृत ई-रिक्शा के 36,773 और अंतरजनपदीय ओवरलोड मालवाहनों के 1,786 मामले सामने आए। मई में अनधिकृत यात्री वाहनों पर 2,218, जून में निजी वाहनों के वाणिज्यिक उपयोग पर 1,821, सितंबर में अन्य राज्यों के उल्लंघनकारी वाहनों पर 6,832 और अक्टूबर में बिना नंबर प्लेट के डंपर-ट्रकों पर 5,073 चालान किए गए।

2026 में डिजिटल निगरानी और सघन अभियान

परिवहन विभाग ने वर्ष 2026 में सड़क दुर्घटनाओं में और कमी लाने के लिए डिजिटल निगरानी और जागरूकता अभियानों को और तेज करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत 1 जनवरी से शुरू हो रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के साथ की गई है।

इस दौरान परिवहन विभाग, पुलिस, लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं सूचना विभाग के सहयोग से प्रदेशव्यापी जागरूकता और सघन चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। मोटरसाइकिल चालकों के लिए पूरे माह ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान लागू किया जा रहा है।
साथ ही चिन्हित ब्लैक स्पॉट और हाई रिस्क जोन में विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा स्कूलों और कॉलेजों में भी सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हनुमानजी के दर्शन के बाद दानपेटी चोरी: लखनऊ में चोरी से पहले 3 बार निहारा; जाते समय उल्टा चला ताकि भगवान की ओर पीठ न हो


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!