Breaking News

गोरखपुर: फेसबुक फ्रेंडशिप के बहाने व्यापारी से 93.61 लाख की जालसाजी, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

Published on: November 28, 2025
gorakhpur-fraud-9361-lakh-facebook-crypto-trading

जागृत भारत । गोरखपुर में साहबगंज के एक व्यापारी के साथ 93.61 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला उजागर हुआ है। व्यापारी का आरोप है कि फेसबुक पर एक युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उससे दोस्ती की और फिर क्रिप्टो ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। लगातार पैसों की मांग होने पर उन्हें जालसाजी का अहसास हुआ, जिसके बाद साइबर अपराध थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

कैसे हुई ठगी?

राजघाट थाना क्षेत्र के साहबगंज निवासी विजय आनंद लोहिया के अनुसार, फेसबुक पर ऋतिका गुप्ता नाम की लड़की ने उनसे संपर्क किया। खुद को बिजनेस वुमन बताने वाली ऋतिका ने कुछ ही समय में उनका व्हाट्सएप नंबर ले लिया और नियमित बातचीत शुरू कर दी।

चैट के दौरान ऋतिका ने दावा किया कि वह अपने सीनियर साकेत मित्तल, आकाश, संजीव और मेघना के साथ “ट्रस्ट क्वाइन ट्रेडिंग” नाम की क्रिप्टो ट्रेडिंग कंपनी चलाती है। इसके बाद उसने व्यापारी की इन लोगों से व्हाट्सएप पर बात भी कराई।

साकेत मित्तल ने USDT (क्रिप्टो) ट्रेडिंग के नाम पर योजना समझाई और ग्रुप में शामिल लोगों के कथित प्रॉफिट स्क्रीनशॉट भेजकर भरोसा दिलाया।

10 हजार से शुरू होकर बढ़ता गया निवेश

पीड़ित के अनुसार, पहले प्ले स्टोर से Balance App डाउनलोड कर 10,000 रुपये निवेश कराए गए। तीन दिन तक ट्रेडिंग दिखाकर उन्हें मुनाफा और 30% कमीशन देकर उनका भरोसा जीता गया। इसके बाद ट्रेडिंग की राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने और हर दिन के प्रॉफिट पर 30% नकद कमीशन लेने की बात कही गई।

धीरे-धीरे व्यापारी से बड़ी रकम निवेश कराई गई और उनका बैलेंस 1 करोड़ 31 लाख 7 हजार रुपये तक दिखाया गया। लेकिन इसमें से कमीशन के नाम पर 39 लाख 39 हजार रुपये निकाल लिए गए।

विदड्रॉल के नाम पर भी वसूली

बाद में जब व्यापारी ने अपने पैसे निकालने की कोशिश की, तो साकेत मित्तल ने कस्टमर केयर का नंबर देकर वहीं संपर्क करने को कहा। कस्टमर केयर के नाम पर भी कई बार में अतिरिक्त रकम जमा कराई गई।

अंत में और पैसे जमा करने का दबाव बनाया गया और चेतावनी दी गई कि राशि जमा न हुई तो पूरी रकम फ्रीज कर दी जाएगी। तब जाकर व्यापारी को ठगी का एहसास हुआ।

पुलिस जांच में जुटी

साइबर क्राइम थाना प्रभारी रशीद खान ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उनकी जांच की जा रही है और बैंक से संबंधित विवरण जुटाए जा रहे हैं।

UP: मिर्जापुर में कोहरे के कारण हाईवे हादसा, कार ट्रक में घुसी; पिता-पुत्र समेत 4 की मौत


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Raghav Chadha raised the issue in the Rajya Sabha.

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया ‘रेफरल कमीशन’ का मुद्दा, बोले- मरीजों की जेब पर पड़ रहा है कट मनी सिस्टम का बोझ

Bangladesh Army Chief Mohammad

बांग्लादेश: सेना प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के खिलाफ थे, पूर्व कानून सलाहकार का दावा

Spreading rapidly in the US

अमेरिका में तेजी से फैल रहा खतरनाक फंगस ‘कैंडिडा ऑरिस’, 27 राज्यों में मिले हजारों मामले; CDC ने जताई चिंता

Be it Jharkhand or Delhi

झारखंड हो या दिल्ली, हर जगह छात्रों के साथ कांग्रेस’, खरगे बोले- अमित शाह संसद में दें जवाब

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

Leave a Reply

error: Content is protected !!