Breaking News

एक ही लड़की से प्रेम बना त्रासदी की वजह, बलिया में दो युवकों ने खाया ज़हर; एक की मौत, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा

Published on: January 8, 2026
ballia-love-affair-two-youth-poison-tragedy

जागृत भारत | बलिया(Baliya): जिले के नवानगर तहसील क्षेत्र में मंगलवार को प्रेम-प्रसंग से जुड़ी एक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक ही युवती से प्रेम करने की सच्चाई सामने आने के बाद दो युवक मानसिक रूप से टूट गए और अलग-अलग स्थानों पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

एक युवक की मौत, दूसरे का इलाज जारी

इस दर्दनाक घटना में फुलवरिया गांव निवासी 24 वर्षीय सूरज गोड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बरवा गांव का एक नाबालिग युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दोनों गांव आपस में सटे हुए बताए जा रहे हैं।

सच्चाई सामने आते ही बढ़ा तनाव

परिजनों के अनुसार, दोनों युवक काफी समय से एक ही युवती से प्रेम कर रहे थे, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी। मंगलवार को जब यह सच्चाई उजागर हुई तो दोनों गहरे तनाव में आ गए और यह भयावह कदम उठा लिया।

इलाज से पहले ही बुझ गया एक घर का चिराग

विषाक्त पदार्थ खाने के बाद परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान सूरज गोड़ ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं नाबालिग युवक की हालत में फिलहाल कुछ सुधार बताया जा रहा है।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मृतक की बड़ी बहन ने पीआरवी पुलिस को सूचना देने के बावजूद समय पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने गंभीरता दिखाई होती, तो सूरज की जान बच सकती थी।

पुलिस का बयान

इस मामले में थानाध्यक्ष पकड़ी लालमणि सरोज ने कहा कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है, तो मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply