Breaking News

UP: गोरखपुर में चार मंजिला होटल में भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत

Published on: November 16, 2025
UP Massive fire breaks out in a four-storey hotel in Gorakhpur

जागृत भारत । गोरखपुर:  शहर के पॉश इलाके रामगढ़ताल में रविवार सुबह चार मंजिला होटल में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में पूरी बिल्डिंग आग के गोले में बदल गई। ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग सड़कों पर निकल आए।

होटल में उस समय केवल दो लोग मौजूद थे। धुएं की वजह से एक व्यक्ति भागकर बाहर निकल गया, जबकि दूसरा बाथरूम में छिप गया। फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने फर्स्ट फ्लोर पर छिपे युवक का शव पाया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक होटल पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। होटल के ग्राउंड फ्लोर पर मिठाई की दुकान, पहली मंजिल पर रेस्टोरेंट, दूसरी मंजिल पर होटल और तीसरी मंजिल पर बैंक्वेट हॉल था।

मरने वाले व्यक्ति की पहचान गोंडा निवासी हाउसकीपिंग स्टाफ पुरुषोत्तम (55) के रूप में हुई। होटल के मालिक मनोज शाही हैं, जिनका होटल शहर के बड़े कैटर्स में गिना जाता है। होटल पिछले 4 सालों से चल रहा था।

होटल के पास जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल और सामने बौद्ध संग्रहालय है। इसके अलावा 100 मीटर दूर जेमिनी गार्डेनिया अपार्टमेंट है, जिसमें 2 हजार से अधिक लोग रहते हैं।

सुबह करीब 5 बजे लोगों ने आग की लपटें देखीं और तुरंत फायर स्टेशन गोलघररामगढ़ताल थाना को सूचना दी। फायर टीम ने पंपिंग के जरिए आग पर काबू पाया। अंदर बाथरूम में बेसुध पाए गए व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आग में होटल का सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान, एसी और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

सोनभद्र खदान हादसा: ओबरा में पत्थर खदान धसी, एक मजदूर की मौत, 15 के दबे होने की आशंका


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Leave a Reply

error: Content is protected !!