Breaking News

देवरिया में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Published on: September 10, 2025
Horrible road in Deoria
जागृत भारत देवरिया : तरकुलवा थाना क्षेत्र के गोरयाघाट पुल के पास मंगलवार रात लगभग 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोरयाघाट निवासी राजू गोंड (27) अपने दोस्त अंकित गोंड (18) के साथ बाइक से कंचनपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से बेलवानिया निवासी राजन प्रसाद (26) बाइक से आ रहे थे। जब दोनों बाइकें गोरयाघाट पुल के पास ब्रह्मस्थान के निकट पहुंचीं, तो आमने-सामने से टक्कर हो गई।
मौके पर हुई दो युवकों की मौत
हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत तरकुलवा पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया भेजा गया। वहीं, राजू गोंड और राजन प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।
घायल की हालत नाजुक, शव भेजे गए पोस्टमॉर्टम के लिए
घायल अंकित गोंड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तरकुलवा थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने हादसे की पुष्टि की है।
स्थानीयों की मांग: सड़क पर हो सुधार
ग्रामीणों ने बताया कि गोरयाघाट पुल के पास सड़क काफी संकरी है और एक खतरनाक मोड़ भी है, जिससे यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने और चेतावनी संकेत बोर्ड लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में एडमिशन फ्रॉड: लखनऊ के युवक ने कई छात्रों से लूटी लाखों की रकम

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!