Breaking News

प्रयागराज: 4 दिन में की दो शादियां, राज खुला तो दोनों पत्नियों ने कराई FIR, डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

Published on: November 19, 2025
prayagraj-delivery-boy-two-marriages-four-days-fir-arrested

जागृत भारत | उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डिलीवरी बॉय राहुल उर्फ रामकृष्ण दुबे ने पिछले साल महज़ चार दिन के भीतर दो शादियां कर डालीं। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे खेल में आरोपी के परिजन भी साथ देते रहे। अब दोनों पत्नियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


कैसे हुआ खुलासा?

मामला सराय इनायत थाना क्षेत्र के दलापुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक राहुल ने पहले 19 अक्टूबर 2023 को खुशबू नाम की महिला से कोर्ट मैरिज की। इसके बाद 30 नवंबर 2024 को परिवार की मौजूदगी में मंदिर में हिंदू रीति के अनुसार फिर से शादी की। खुशबू के परिवार ने शादी में 2 लाख रुपए नकद, सोने के गहने और घरेलू सामान दहेज में दिया था।

शादी के बाद राहुल खुशबू को शहर में किराए के मकान पर छोड़कर सिर्फ तीन दिन बाद गांव लौट आया और 4 दिसंबर 2024 को दलापुर की ही शिवांगी से दूसरी शादी कर ली। इस शादी में भी बाइक, नकद 3 लाख रुपये और अन्य सामान दहेज में दिया गया। बाद में ससुराल वालों ने शिवांगी से 2 लाख रुपये और सोने की चेन की मांग कर उसे प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया।


घर पहुंची पहली पत्नी, बच्ची को मारने की कोशिश

करीब एक साल बाद, 10 नवंबर को जब पहली पत्नी खुशबू अपनी नवजात बच्ची के साथ राहुल के घर पहुंची तो सच सामने आया। खुशबू का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और बच्ची का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास भी किया गया। इसके बाद खुशबू ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और शिवांगी के पास पहुंचकर पूरी सच्चाई जानी।


दोनों पत्नियाँ थाने पहुंची, आरोपी गिरफ्तार

दोनों महिलाओं ने पुलिस कमिश्नर को शिकायती प्रार्थनापत्र देकर न्याय की मांग की। शिकायत पर पुलिस ने राहुल, उसके पिता और मां के खिलाफ केस दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी राहुल दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


यूपी की ‘लुटेरी दुल्हन’ की चार शादियों का खुलासा: दो दरोगा, दो बैंक मैनेजर और करोड़ों की ठगी—दिव्यांशी की हैरान करने वाली कहा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply