Breaking News

कुशीनगर में ADG की बड़ी कार्रवाई, पशु तस्करी मामले में 36 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

Published on: September 19, 2025
Major action by ADG in Kushinagar

गोरखपुर: ADG गोरखपुर अशोक जैन एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। पशु तस्करी के मामलों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कुशीनगर जिले में एक साथ 36 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया है। कार्रवाई की जद में 2 थाना प्रभारी, 3 चौकी प्रभारी, 2 निरीक्षक, 6 उपनिरीक्षक, 8 हेड कांस्टेबल और 20 कॉन्स्टेबल शामिल हैं।

इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ADG ने साफ कहा है कि प्रदेश में सक्रिय पशु तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए रेंज स्तर से मार्गों की लगातार निगरानी की जा रही है।

लंबे समय से सक्रिय था पशु तस्करी का नेटवर्क

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से पशु तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। ट्रकों और छोटे वाहनों से अवैध तस्करी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। आरोप यह भी थे कि कुछ पुलिसकर्मी इस धंधे में लापरवाही बरतते हैं और कई मामलों में साठगांठ तक की स्थिति बन जाती है। इसी पर संज्ञान लेते हुए ADG ने जांच कराई और कार्रवाई का फैसला लिया।

“लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी” – ADG

ADG अशोक जैन ने स्पष्ट कहा कि पुलिसकर्मियों का पहला दायित्व जनता की सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण है। यदि कोई अपनी जिम्मेदारी से चूकता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी इसी तरह की सख्ती देखने को मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें : ‘या अली’ फेम सिंगर जुबिन गर्ग का निधन, सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे में गई जान

 


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!