Breaking News

देवरिया में आवारा कुत्तों का आतंक: 20 दिनों में 200 से अधिक लोग घायल, दहशत का माहौल

Published on: December 20, 2025
deoria-stray-dog-attack-200-injured-20-days

जागृत भारत | देवरिया: जिले में आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आमजन में भय और आक्रोश का माहौल है। बीते 20 दिनों के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और कस्बों में 200 से अधिक लोग कुत्तों के हमले में घायल हो चुके हैं। इनमें से आधा दर्जन से अधिक गंभीर घायलों को देवरिया मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

शनिवार को भी जिले के अलग-अलग इलाकों में दो दर्जन से अधिक लोगों को आवारा कुत्तों ने काट लिया। सबसे ज्यादा घटनाएं नगर पंचायत रामपुर कारखाना क्षेत्र से सामने आई हैं। ठाकुर मंदिर वार्ड के बौली मोहल्ले में एक आवारा कुत्ते ने दो बच्चों समेत करीब दर्जन भर लोगों को घायल कर दिया। घायलों में अल बक्स (6), सलब अली (8), शरीफ आलम (16) और रियाज अहमद (35) शामिल हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी कुत्ते ने एक दिन पहले बकरियों, भैंस और गाय को भी काटा था। शुक्रवार देर शाम वही कुत्ता धुस मोहल्ले पहुंचा, जहां उसने कुशीनगर जनपद के पडरौना निवासी पोलदार अनिल (48) को काट लिया। इसके अलावा डुमरी–पांडेयचक मार्ग से गुजर रहे पांच साइकिल सवार भी उसके हमले का शिकार हो गए। कुत्ते के अचानक हमलों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद लोगों ने लाठी-डंडों से उसे दौड़ाकर मझरटिया की ओर खदेड़ा।

शनिवार सुबह सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। इसी तरह मदनपुर थाना क्षेत्र के भुलईपुर गांव में विवेक मिश्र (35) और उनकी 9 वर्षीय पुत्री सिद्धि को भी कुत्ते ने काट लिया। वहीं पिड़री गांव में श्रीपाल (75), भोजा प्रसाद (60) और उनकी पत्नी मंजू देवी (55) कुत्तों के हमले में घायल हुए, जिनमें भोजा प्रसाद की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया है।

इसके अलावा सुरौली थाना क्षेत्र के सरौरा पाण्डेय गांव में चंदा देवी (45) भी कुत्ते के हमले में घायल हुई हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से जिलेभर में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण और प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

देवरिया में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार होंडा सिटी पेड़ से टकराई, चार युवक गंभीर घायल


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Uranium supply from Australia

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम आपूर्ति पर सियासत तेज, जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Unrest escalates in Balochistan

बलूचिस्तान में बढ़ा बवाल: सुरक्षाकर्मियों के शव पहुंचते ही भड़का विरोध, असीम मुनीर के खिलाफ लगे नारे

US strikes Iran again

अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हवाई हमला, बंदर अब्बास बना निशाना; जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

Leave a Reply

error: Content is protected !!