Breaking News

देवरिया में एक सप्ताह से लापता किसान का शव मिला, फोटो से हुई पहचान पर मचा कोहराम

Published on: November 7, 2025
the-body-of-a-farmer-missing-for-a-week-was-found-in-deoria

देवरिया जनपद में एक सप्ताह से लापता किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बरियारपुर थाना क्षेत्र के महुआनी गांव के पास पानी में मिला अज्ञात शव शुक्रवार को फोटो से शिनाख्त के बाद महुई टोला पिपरहिया निवासी राम इकबाल गोंड़ (45 वर्ष) के रूप में पहचान लिया गया।

जानकारी के अनुसार, राम इकबाल गोंड़ 31 अक्टूबर को किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन लौटे नहीं। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। इस बीच, 3 नवंबर को महुआनी गांव के पास पानी में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

पहचान न होने पर पुलिस ने शव की तस्वीरें सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों पर साझा की थीं। शुक्रवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर फोटो देखकर शव की पहचान की।

शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस से मामले की गहराई से जांच की मांग की है। बरियारपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

गांव में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, राम इकबाल मेहनती किसान थे और अपने परिवार की आजीविका का सहारा थे। उनकी मौत से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है।

देवरिया: दीनदयाल उपाध्याय पार्क से चार लाख की सागौन की लकड़ी चोरी, तीन हफ्ते बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

2 thoughts on “देवरिया में एक सप्ताह से लापता किसान का शव मिला, फोटो से हुई पहचान पर मचा कोहराम”

Leave a Reply

error: Content is protected !!