Breaking News

लखनऊ आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में दर्दनाक घटना, बीच हवा में बिगड़ी तबीयत; बुजुर्ग यात्री की मौत

Published on: December 24, 2025
air-india-express-flight-lucknow-passenger-death

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): बेंगलुरु से लखनऊ आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पायलट ने तत्काल लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को मेडिकल इमरजेंसी की सूचना दी, लेकिन लखनऊ पहुंचने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया।

उड़ान के दौरान अचानक बेहोश हुए यात्री

बेंगलुरु निवासी चंद्रशेखर कुमार (70 वर्ष) मंगलवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-2048 से लखनऊ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। उड़ान के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।

क्रू स्टाफ ने पायलट को दी जानकारी, ATC को भेजा अलर्ट

विमान में मौजूद अन्य यात्रियों ने जब चंद्रशेखर कुमार को अचेत देखा तो तुरंत इसकी सूचना क्रू स्टाफ को दी गई। इसके बाद क्रू स्टाफ ने पायलट को जानकारी दी। पायलट ने बिना देरी किए लखनऊ ATC को मेडिकल इमरजेंसी का संदेश भेजा।

लखनऊ पहुंचते ही अस्पताल ले जाया गया

जैसे ही फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी, पहले से मौजूद मेडिकल टीम ने यात्री को एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यात्री की मौत से शोक की लहर

इस घटना के बाद विमान में मौजूद यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ में शोक का माहौल रहा। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी।

UP Bureaucracy Update: सात IAS अफसरों के तबादले, देवरिया–सुलतानपुर–कानपुर देहात के CDO बदले; पूरी सूची देखें

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Second Monday of Sawan

देवरिया: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

Abhishek Banerjee abroad

अभिषेक बनर्जी ने विदेश में आंखों के इलाज की अनुमति न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

China in the South China Sea conflict

दक्षिण चीन सागर संघर्ष में चीन ने एक साल बाद मानी 2 सैनिकों की मौत, फिलीपींस से टकराव में गई थी जान

Leave a Reply

error: Content is protected !!