Breaking News

देवरिया: चोरी की 3 बाइक और 54 लीटर अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

Published on: January 12, 2026
deoria-bhatparrani-police-illegal-liquor-bike-recovery-arrest

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): थाना भाटपाररानी पुलिस ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन मोटरसाइकिलों और 54 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गई हैं, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया।

थानाध्यक्ष के अनुसार, रविवार सुबह क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलों के जरिए अवैध शराब बिहार ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने विशुनपुर ढाला के पास घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

घेराबंदी के दौरान पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें UP53AA0562 (सीडी डीलक्स), BR29Z3835 (हीरो सुपर स्प्लेंडर) और BR28AC5938 (स्प्लेंडर प्लस) शामिल हैं।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिलों पर लदी प्लास्टिक की बोरियों से 6 पेटी अवैध देशी शराब ‘बंटी बबली’ बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 54 लीटर बताई गई है। साथ ही वाहनों की पहचान छिपाने के लिए इस्तेमाल की जा रही दो फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की गईं।

पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान पप्पू कुमार साहनी पुत्र नैपाल साहनी, निवासी ग्राम खुर्द टड़वा, पोस्ट बकुलारी, थाना गुठनी, जिला सिवान (बिहार) और विशाल गिरी पुत्र अनिल गिरी, निवासी ग्राम नोनार पाण्डेय, पोस्ट कोठीलवा, थाना बनकटा, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। वहीं तीसरा आरोपी शिवकुमार पुलिस को चकमा देकर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में थाना भाटपाररानी पुलिस द्वारा धारा 317(2), 341(2) बीएनएस तथा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देवरिया में अवैध मजार पर चला बुलडोजर: 50 साल पुरानी संरचना ढहाई गई, 6 घंटे चला ऑपरेशन; 300 पुलिसकर्मी रहे तैनात

भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री की सड़क हादसे में मौत, कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लखनऊ


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Uranium supply from Australia

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम आपूर्ति पर सियासत तेज, जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Unrest escalates in Balochistan

बलूचिस्तान में बढ़ा बवाल: सुरक्षाकर्मियों के शव पहुंचते ही भड़का विरोध, असीम मुनीर के खिलाफ लगे नारे

US strikes Iran again

अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हवाई हमला, बंदर अब्बास बना निशाना; जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

Leave a Reply

error: Content is protected !!