Breaking News

देवरिया : यूपी बोर्ड परीक्षा, केंद्रों को लेकर आई आपत्तियों की जांच पूरी, जिलास्तरीय समिति के समक्ष जाएगी रिपोर्ट, जल्द जारी होगी अंतिम सूची

Published on: December 10, 2025
up-board-exam-centers-objection-verification-completed

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियाँ तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर प्राप्त आपत्तियों के सत्यापन का काम पूरा हो चुका है। तहसीलस्तरीय समितियों ने सभी शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब यह रिपोर्ट जिलास्तरीय समिति के समक्ष रखी जाएगी। निर्णय के बाद अंतिम सूची पोर्टल पर जारी कर दी जाएगी, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों से संबंधित पूरी जानकारी मिल सकेगी।


163 विद्यालयों को बनाया गया प्रस्तावित परीक्षा केंद्र

यूपी बोर्ड ने जिले में हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के लिए कुल 163 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया था। इसकी सूची 30 नवंबर को जारी हुई थी। इसके बाद बोर्ड ने 4 दिसंबर तक आपत्तियां व प्रत्यावेदन दर्ज कराने की समय सीमा निर्धारित की थी।


कुल 274 आपत्तियां, 85 विद्यालयों ने केंद्र बनने की रखी मांग

इस मामले में जिलेभर से 274 आपत्तियां दर्ज हुईं —

  • 85 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग में

  • 155 विद्यालयों ने दूरी और केंद्रों की संख्या पर आपत्ति

  • अन्य आपत्तियां विभिन्न बिंदुओं पर आधारित

इन सभी आपत्तियों के निस्तारण हेतु डीएम द्वारा एसडीएम की अध्यक्षता में तहसीलस्तरीय समिति का गठन किया गया था।


सत्यापन पूरी, अब पोर्टल पर अपलोड होगी रिपोर्ट

समितियों ने सभी केंद्रों का भौतिक सत्यापन पूरा कर लिया है।
अब सभी विवरण पोर्टल पर अपलोड किए जाने के बाद रिपोर्ट जिलास्तरीय समिति को भेजी जाएगी।

रिपोर्ट 11 नवंबर तक यूपी बोर्ड को ऑनलाइन भेज दी जाएगी, जिसके आधार पर बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगा।

सह जिला विद्यालय निरीक्षक आर.एन. भारती के अनुसार —

“तहसीलस्तरीय समिति ने जांच पूरी कर ली है। अब जिलास्तरीय समिति इसकी समीक्षा कर रिपोर्ट बोर्ड को भेजेगी।”

यूपी में रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टरों को बड़ी सौगात, अब प्रति किलोमीटर बढ़ा हुआ मानदेय, जनवरी 2026 से लागू

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Raghav Chadha raised the issue in the Rajya Sabha.

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया ‘रेफरल कमीशन’ का मुद्दा, बोले- मरीजों की जेब पर पड़ रहा है कट मनी सिस्टम का बोझ

Bangladesh Army Chief Mohammad

बांग्लादेश: सेना प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के खिलाफ थे, पूर्व कानून सलाहकार का दावा

Spreading rapidly in the US

अमेरिका में तेजी से फैल रहा खतरनाक फंगस ‘कैंडिडा ऑरिस’, 27 राज्यों में मिले हजारों मामले; CDC ने जताई चिंता

Be it Jharkhand or Delhi

झारखंड हो या दिल्ली, हर जगह छात्रों के साथ कांग्रेस’, खरगे बोले- अमित शाह संसद में दें जवाब

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

Leave a Reply

error: Content is protected !!