जागृत भारत,देवरिया : महर्षि देवराहा बाबा ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, देवरिया में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के दौरान ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। छात्र-छात्राओं और कॉलेज कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
रैली का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन से हुआ। प्राचार्य डॉ. रजनी की अध्यक्षता में आयोजित इस रैली में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों, सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। करीब दो किलोमीटर तक चली रैली में प्रतिभागी पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लेकर आगे बढ़े।
तिरंगे के सम्मान का दिया संदेश
रैली के दौरान पूरे रास्ते देशभक्ति का माहौल बना रहा। प्रतिभागियों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. रजनी ने कहा कि तिरंगा देश की अस्मिता, गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखने की अपील की।
बड़ी संख्या में फैकल्टी और कर्मचारी रहे मौजूद
रैली में डॉ. कविता बरनवाल, डॉ. जमाल हैदर, डॉ. रामजनम, डॉ. अरुणेश कुमार, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. शुभम पांडे और डॉ. सुरुचि गुप्ता समेत मेडिकल कॉलेज के कई फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों की बड़ी भागीदारी से रैली पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुई।
इसे भी पढ़ें : देवरिया: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर
➤ You May Also Like





Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत
Subscribe to get the latest posts sent to your email.












































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































