Breaking News

देवरिया: छठ घाट से लौटते समय तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल

Published on: October 28, 2025
brother-in-law-and-sister-in-law-seriously-injured

देवरिया में छठ पूजा कर लौट रहे देवर-भाभी को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की हालत नाज़ुक होने पर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

यह दुर्घटना सोमवार शाम मईल थाना क्षेत्र के गहिला गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, अनीता (45) अपने देवर राहुल (25) के साथ मुजूरी गांव से छठ का अर्घ्य देकर बाइक से घर लौट रही थीं। तभी गांव के बाहर एक कार अचानक तेज रफ्तार में आई और बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि राहुल के हाथ और पैर में चोटें आई हैं, जबकि अनीता के सिर व सीने में गंभीर चोटें पाई गईं। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया है।
फिलहाल पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।

देवरिया में ड्यूटी से लौट रहे डाकघर कर्मी की बोलेरो की टक्कर से मौत; पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ा


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर भावुक हुए स्पीकर सतीश महाना, बोले- ‘सोचने पर मजबूर हूं कि इस पद के योग्य हूं या नहीं’

Lucknow-Kanpur Expressway

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली फिलहाल बंद, सड़क की खामियों पर NHAI का बड़ा एक्शन

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

1 thought on “देवरिया: छठ घाट से लौटते समय तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल”

Leave a Reply

error: Content is protected !!