Breaking News

देवरिया: रास्ते के विवाद में युवक की हत्या मामले में 8 गिरफ्तार, तीन महिलाएं भी शामिल

Published on: July 8, 2026
Deoria Over a dispute regarding a pathway

जागृत भारत,देवरिया : जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक चाकू, एक लोहे का पाइप और दो डंडे भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अनुज कुमार सिंह, हितेश सिंह उर्फ आर्यन सिंह उर्फ भोलू सिंह, प्रेम सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, गिरिजेश सिंह, गोरख सिंह, रानी देवी, दुर्गावती और सुभावती देवी उर्फ प्रभा देवी शामिल हैं। सभी आरोपी नौतन हथियागढ़ गांव के निवासी हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद बरईपुर खास गांव से विशुनपुर चिरकिहवा जाने वाले तिराहे के पास स्थित पुलिया पर घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए गए।

रास्ते के विवाद में हुई थी हत्या

यह मामला रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट से जुड़ा है, जिसमें राजू विश्वकर्मा उर्फ चंदन, पुत्र स्वर्गीय दशरथ विश्वकर्मा, की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी प्रीति शर्मा की तहरीर पर रामपुर कारखाना थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान बढ़ाई गईं धाराएं

पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 भी जोड़ी गई हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


इसे भी पढ़ें : इंडोनेशिया में भारतीय मूल के कारोबारी पर गंभीर आरोप, CIA एजेंट बताकर रक्षा सौदों में प्रभाव बनाने का दावा


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!