Breaking News

देवरिया : कृषि मंत्री के आदेश पर वर्षों पुराना कूड़े का ढेर हटाया गया, बघौचघाट में लोगों को गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत

Published on: January 28, 2026
baghauchghat-garbage-cleaning-on-agriculture-minister-orders

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जनपद के बघौचघाट क्षेत्र में वर्षों से सड़क किनारे जमा कचरे को आखिरकार हटा दिया गया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देश पर जेसीबी मशीन लगाकर कचरे का ढेर साफ कराया गया, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को गंदगी व दुर्गंध से बड़ी राहत मिली है।

सड़क किनारे जमा कचरे से लोग थे परेशान

पकहा तिराहा के पास सड़क किनारे लंबे समय से कचरा जमा था, जिससे पूरे इलाके में बदबू और गंदगी फैली रहती थी। इस मार्ग से उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा कुशीनगर जिले के नारायनपुर कोठी और फाजिलनगर की ओर प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं।

इसके अलावा पकहा तिराहा मोड़ पर टैंपो स्टैंड होने के कारण स्कूली बच्चों और यात्रियों की आवाजाही भी अधिक रहती थी, जिससे कचरे की समस्या और गंभीर हो गई थी।

शोक संवेदना के दौरान मंत्री की नजर पड़ी कचरे पर

मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बघौचघाट निवासी सपा के पूर्व पीआरओ बैद्यनाथ मिश्र की धर्मपत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। लौटते समय उनकी नजर सड़क किनारे जमा कचरे के ढेर पर पड़ी। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कचरा हटाकर क्षेत्र में साफ-सफाई कराई जाए।

सार्वजनिक शौचालय की सफाई और मरम्मत के निर्देश

कृषि मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सड़क किनारे स्थित सार्वजनिक शौचालय की भी सफाई कराने का आदेश दिया। साथ ही शौचालय के क्षतिग्रस्त हिस्सों को जल्द दुरुस्त कर चालू करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सके।

जेसीबी से हटाया गया कचरा, लोगों ने जताया आभार

कृषि मंत्री के आदेश के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल प्रसाद की उपस्थिति में जेसीबी मशीन लगाकर तत्काल कचरा हटाया गया। सफाई कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई थी, लेकिन पहली बार इतनी तेजी से कार्रवाई हुई है।

देवरिया : बिजली बिल राहत योजना का दूसरा चरण शुरू, ब्याज और मूलधन पर मिलेगी बड़ी छूट, 28 फरवरी तक मौका

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर भावुक हुए स्पीकर सतीश महाना, बोले- ‘सोचने पर मजबूर हूं कि इस पद के योग्य हूं या नहीं’

JPSC-JSSC bows down to dispute

JPSC-JSSC विवाद पर झुकी हेमंत सरकार, छात्रों से वार्ता के लिए चार मंत्रियों की समिति गठित

PK's win in Bankipur by-election

बांकीपुर उपचुनाव में पीके की जीत पर सियासी अटकलें तेज, क्या तेजस्वी यादव की ‘साइलेंट स्ट्रैटेजी’ ने बदला चुनावी समीकरण?

Lucknow-Kanpur Expressway

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली फिलहाल बंद, सड़क की खामियों पर NHAI का बड़ा एक्शन

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Leave a Reply

error: Content is protected !!