Breaking News

देवरिया में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार होंडा सिटी पेड़ से टकराई, चार युवक गंभीर घायल

Published on: December 20, 2025
deoria-bankata-road-accident-honda-city-tree-crash

जागृत भारत | देवरिया: जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। सलेमपुर–मैरवा मुख्य मार्ग पर सोहनपुर बाजार स्थित अधीना शाह बाबा मोड़ के पास तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, होंडा सिटी कार सोहनपुर बाजार की ओर से सलेमपुर की दिशा में जा रही थी। जैसे ही वाहन अधीना शाह बाबा मोड़ के पास पहुंचा, अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की दिशा पश्चिम से बदलकर पूरब की ओर हो गई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कार के अंदर सभी युवक फंसे हुए थे। एक युवक का पैर स्टेयरिंग में बुरी तरह दब गया था, जिसे बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद बिटू दूबे (20 वर्ष, निवासी पिपरपाती, थाना गुठनी, जनपद सीवान, बिहार) और गोलू (20 वर्ष) की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश दूबे ने बताया कि हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को समय पर अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देवरिया में ई-ऑफिस लागू न करने पर सख्ती: 28 अधिकारियों का वेतन रोका, डीएम दिव्या मित्तल का कड़ा आदेश


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Regarding the demand for exemption from TET

TET से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chief Minister's Cashless Scheme for Teachers in Deoria

देवरिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और DBT योजना 2026-27 का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

Deoria Flip-flops and T-shirt

देवरिया : हवाई चप्पल और टी-शर्ट में स्कूल पहुंचे डीएम मधुसूदन हुल्गी, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Leave a Reply

error: Content is protected !!