Breaking News

23 जनवरी को सायरन से थमेगी बागपत की रफ्तार, शहर में होगा ब्लैकआउट; हवाई हमले से निपटने की मॉक ड्रिल

Published on: January 10, 2026
baghpat-blackout-mock-drill-23-january-up-divas-2026

जागृत भारत | बागपत(Bagpat): जिले में 23 जनवरी को माहौल अचानक बदल जाएगा। उत्तर प्रदेश दिवस-2026 और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जिले में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य आपात परिस्थितियों, विशेषकर हवाई हमले जैसी स्थिति, से निपटने की प्रशासनिक और नागरिक तैयारियों को परखना है।

एडीएम की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक

ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मॉक ड्रिल के आयोजन स्थल के चयन, सभी संबंधित विभागों के समन्वय से कार्ययोजना तैयार करने, स्वयंसेवकों के चयन और निर्धारित समय पर ड्रिल शुरू करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

सायरन बजते ही बंद होगी बिजली आपूर्ति

मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरन बजाया जाएगा। सायरन बजते ही प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद कर ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाएगा।

‘ऑल क्लियर’ सायरन के बाद शुरू होगा राहत कार्य अभ्यास

हवाई हमले की समाप्ति के संकेत के रूप में ऑल क्लियर सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक छोटी आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने, गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने और ध्वस्त भवनों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रदर्शन करेंगे।

अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग भी करेंगे अभ्यास

मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग बड़ी आग पर नियंत्रण का प्रदर्शन करेगा, जबकि स्वास्थ्य विभाग आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का अभ्यास करेगा।
इस मॉक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा, पावर कारपोरेशन, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीएमए, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की सहभागिता रहेगी।

डीएम के निर्देशन में होगा आयोजन

ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन जिलाधिकारी एवं नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा के निर्देशन में कराया जाएगा। बैठक में सीएमओ डॉ. तीरथ लाल, डिप्टी कलेक्टर एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा बागपत मनीष कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कनेर की फली ने छीनी तीन मासूम जिंदगियां: मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट, मुआवजे की उठी मांग; 17 फरवरी को होगी सुनवाई

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Uranium supply from Australia

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम आपूर्ति पर सियासत तेज, जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Unrest escalates in Balochistan

बलूचिस्तान में बढ़ा बवाल: सुरक्षाकर्मियों के शव पहुंचते ही भड़का विरोध, असीम मुनीर के खिलाफ लगे नारे

Leave a Reply

error: Content is protected !!