Breaking News

गाजियाबाद: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की होटल में फंदे से लटकती लाश मिली, दोस्तों संग रातभर पार्टी के बाद मौत; चाचा बोले– एक लड़की कर रही थी टॉर्चर

Published on: November 5, 2025
ghaziabad-software-engineer-found-hanging-in-hotel-room-after-partying

गाजियाबाद। इंदिरापुरम इलाके से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मेरठ निवासी रजत प्रताप सिंह भाटी (27) का शव बुधवार सुबह होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला। वह पिछले तीन दिनों से OYO होटल वन मॉल, शक्ति खंड-3 में ठहरा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, रजत ने मंगलवार रात अपने चार दोस्तों के साथ रूम में पार्टी की थी। बुधवार सुबह जब होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। लगभग 8:40 बजे जब दरवाजा तोड़ा गया, तो रजत का शव पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


 लैपटॉप, मोबाइल और शराब की बोतल मिली

पुलिस को कमरे से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और शराब की बोतल मिली है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि रजत नशे का आदि था। इंदिरापुरम थाना प्रभारी रविंद्र गौतम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि पिछले तीन दिनों में होटल में उससे मिलने कौन-कौन आया था।

रजत ने होटल का कमरा 2 नवंबर को लिया था और एक दिन का किराया 3,000 रुपये था। पुलिस उसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) भी खंगाल रही है।


 परिजनों ने लगाया लड़की पर आरोप

रजत के चाचा इंद्रपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि भतीजा एक लड़की के मानसिक और भावनात्मक टॉर्चर से परेशान था। उन्होंने कहा, “रजत कभी ऐसा कदम नहीं उठा सकता था। कोई लड़की उसे ब्लैकमेल कर रही थी। मंगलवार शाम तक वह बिल्कुल नॉर्मल था।”

परिजनों ने यह भी शक जताया है कि किसी महिला या लड़की की भूमिका इस घटना में हो सकती है। वे चाहते हैं कि पुलिस मोबाइल और सोशल मीडिया चैट की जांच करे।


15 लाख सालाना पैकेज, फिर भी मानसिक दबाव में था

रजत नोएडा की एक प्राइवेट आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और उसका सालाना पैकेज करीब 15 लाख रुपये था। परिवार के मुताबिक, कुछ महीनों से वह अपनी पूरी सैलरी घर नहीं भेज रहा था। उनका कहना है कि शायद कोई व्यक्ति उसे आर्थिक या मानसिक रूप से ब्लैकमेल कर रहा था।

रजत की अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार वालों ने बताया कि शादी की बात चलती थी, लेकिन वह हर बार टाल देता था।


पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने रजत के मोबाइल, लैपटॉप और होटल के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और दोस्तों से पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

इटावा में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी का कार्ड बांटने निकले मामा-भांजे की रोडवेज बस से टक्कर, दोनों की मौत


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP leader Brijbhushan Sharan Singh

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

1 thought on “गाजियाबाद: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की होटल में फंदे से लटकती लाश मिली, दोस्तों संग रातभर पार्टी के बाद मौत; चाचा बोले– एक लड़की कर रही थी टॉर्चर”

Leave a Reply