Breaking News

महराजगंज : चेन्नई में अपहृत घुघली का युवक कुछ ही घंटों में सुरक्षित बरामद, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Published on: January 19, 2026
ghughli-youth-kidnapped-chennai-rescued-police-action

जागृत भारत | महराजगंज(Maharajganj): जिले के घुघली थाना क्षेत्र से जुड़े एक युवक के चेन्नई में अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हालांकि पुलिस की त्वरित और समन्वित कार्रवाई के चलते कुछ ही घंटों में युवक को सकुशल मुक्त करा लिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।

नौकरी का झांसा देकर युवक को बनाया बंधक

भिटौली कस्बे के अंतर्गत घुघली थाना क्षेत्र के विशनपुर गबडुआ निवासी 27 वर्षीय बब्बी देवल बुधवार को नौकरी की तलाश में बंगलुरू के लिए घर से निकला था। किसी तरह वह शनिवार को चेन्नई पहुंच गया। रेलवे स्टेशन पर कुछ अज्ञात लोगों ने उसे काम दिलाने का झांसा दिया और अपने साथ ले गए। इसके बाद उसे एक कमरे में बंधक बना लिया गया, जहां उसके साथ मारपीट भी की गई।

फोन से परिजनों से मांगी गई फिरौती

अपहरणकर्ताओं ने बब्बी के ही मोबाइल फोन से उसके परिजनों से संपर्क कराया और 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। अचानक इस खबर से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन बिना देर किए घुघली थाना पहुंचे और प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश यादव को पूरे मामले की जानकारी दी।

घुघली और चेन्नई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए घुघली पुलिस ने तुरंत महराजगंज सर्विलांस सेल की मदद ली और चेन्नई पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस के निर्देश पर परिजनों ने अपहर्ताओं के बताए खाते में दो हजार रुपये भेजे और शेष रकम को लेकर बातचीत शुरू कर दी, ताकि पुलिस को कार्रवाई के लिए समय मिल सके।

कुछ ही घंटों में युवक को कराया गया मुक्त

सर्विलांस के जरिए चेन्नई पुलिस ने अपहर्ताओं की लोकेशन ट्रेस कर ली और मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही अपहरणकर्ता युवक को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद चेन्नई पुलिस ने बब्बी देवल को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और परिजनों को इसकी सूचना दी।

परिवार ने ली राहत की सांस

युवक के सकुशल मिलने की खबर मिलते ही परिजनों और गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस की सक्रियता और त्वरित समन्वय की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

लखनऊ में अग्निवीर भर्ती रैली का बिगुल: 13 जिलों के 13 हजार अभ्यर्थियों को मौका, 6 से 20 फरवरी तक होगा आयोजन

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Heated debate reignites over FCRA amendment

FCRA संशोधन पर फिर गरमाई बहस, विदेशी ईसाई संगठनों ने जताई चिंता; सरकार बोली- उद्देश्य सिर्फ पारदर्शिता

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

School van and Kanwariyas in Lucknow

लखनऊ में स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पथराव के आरोप; पुलिस ने बताया मामूली विवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!