Breaking News

बनकटा | देवरिया: करंट की चपेट में आकर बैल की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा—सड़क जाम कर लगाया विभाग पर लापरवाही का आरोप

Published on: November 24, 2025
deoria-bull-electrocuted-protest-road-block

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बघेल उत्तर टोला में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ग्राम निवासी रमाकांत यादव बैल लेकर खेत की ओर जा रहे थे, तभी नीचे लटक रहे टूटी बिजली तार के संपर्क में आने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगने से रमाकांत और दूसरा बैल भी मामूली रूप से झुलस गया।


एक दिन पहले दी गई थी सूचना, फिर भी विभाग ने नहीं की कार्रवाई—ग्रामीणों का आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली का तार एक दिन पहले ही टूटकर नीचे गिर गया था, जिसके बारे में स्थानीय लाइनमैन और विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। इसके बावजूद विभाग ने मरम्मत में लापरवाही बरती, जिसके कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने इसे “गंभीर विभागीय लापरवाही” बताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की।


ग्रामीणों का आक्रोश, प्रतापपुर-भाटपार रानी मार्ग किया जाम

हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई। सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हुए और प्रतापपुर–भाटपार रानी मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और मृत बैल के लिए उचित मुआवजे तथा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


पुलिस पहुंची मौके पर, ग्रामीणों को समझा कर खुलवाया जाम

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बनकटा गोरखनाथ सरोज पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। उन्होंने बताया कि करंट लगने से पशु की मृत्यु होने की जानकारी बिजली विभाग और तहसील प्रशासन को दे दी गई है। अधिकारियों ने घटना की जांच और मुआवजे की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

सपा की बड़ी मांग: यूपी में एसआईआर(SIR) की अवधि बढ़ाई जाए, अखिलेश बोले—कम से कम तीन महीने जरूरी

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Regarding the demand for exemption from TET

TET से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!