Breaking News

महेंद्र गौतम हत्याकांड का मुख्य आरोपी बनारसी यादव मुठभेड़ में मारा गया, एक लाख का इनाम था घोषित

Published on: February 4, 2026
varanasi-stf-encounter-banarasi-yadav-rewarded-shooter-killed

जागृत भारत | वाराणसी(Varanasi): जिले में पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सारनाथ के कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में शामिल एक लाख के इनामी सुपारी किलर बनारसी यादव को मंगलवार रात मुठभेड़ में मार गिराया गया। यह मुठभेड़ चौबेपुर थाना क्षेत्र के बारियासनपुर रिंग रोड पर हुई।

मुठभेड़ के बाद अस्पताल में हुई मौत

मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से बनारसी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। एसटीएफ टीम ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।

24 से अधिक गंभीर मुकदमों में था वांछित

गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के गौरहट गांव निवासी बनारसी यादव पर वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र सहित कई जनपदों में 24 से ज्यादा संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

महेंद्र गौतम हत्याकांड में था मुख्य शूटर

21 अगस्त को सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर में बाइक सवार तीन शूटरों ने कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद से कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ को बनारसी यादव की तलाश थी।

पहले पकड़ा गया था एक अन्य शूटर

इस हत्याकांड में शामिल एक अन्य शूटर अरविंद यादव उर्फ फौजी को 4 जनवरी को सारनाथ पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। वहीं तीसरे शूटर विशाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश अभी भी जारी है।

घेराबंदी के दौरान की फायरिंग

एसटीएफ वाराणसी इकाई को सूचना मिली थी कि बनारसी यादव गाजीपुर-वाराणसी हाईवे के रास्ते कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बनारसी यादव ने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह घायल हो गया।

यूपी में शिक्षकों को बड़ी राहत: अब अवकाश के दिन जबरन नहीं बुलाए जाएंगे, शासन जारी करेगा सख्त निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply