Breaking News

ईरान ने पीएम मोदी को भेजा खास न्योता, खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का आमंत्रण

Published on: June 25, 2026
Iran sent [a message] to PM Modi.
जागृत भारत,तेहरान : ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार और दफन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है। राजनयिक सूत्रों के अनुसार, यह निमंत्रण भारत-ईरान संबंधों के महत्व को दर्शाता है।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या भारत की ओर से कोई उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा। इस संबंध में नई दिल्ली की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों के दौरान हुई थी। उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4 जुलाई से शुरू होंगे और 9 जुलाई को मशहद में दफन के साथ संपन्न होंगे।
ईरानी अधिकारियों के अनुसार, 4 और 5 जुलाई को तेहरान के ग्रैंड मोसाला परिसर में लोगों को अंतिम दर्शन का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद तेहरान और क़ोम में श्रद्धांजलि समारोह और जुलूस आयोजित किए जाएंगे। 9 जुलाई को खामेनेई को उनके गृह नगर मशहद स्थित इमाम रज़ा दरगाह परिसर में दफनाया जाएगा।
इससे पहले मई 2024 में ईरान के तत्कालीन राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद भारत ने एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था। रईसी के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ था।
भारत और ईरान के बीच दशकों पुराने रणनीतिक और आर्थिक संबंध रहे हैं। चाबहार बंदरगाह सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में भारत ने निवेश किया है। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर लगातार संवाद जारी रहा है।

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान पर भारत का दोटूक संदेश: आतंकवाद खत्म होने तक नहीं होंगे सामान्य रिश्ते


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

At Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ बने सांसद रवि किशन, पहली क्लास में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Before the Bankipur by-election, people

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Parliament's monsoon session begins on Monday

सोमवार से संसद का मानसून सत्र, सरकार-विपक्ष आमने-सामने; कई अहम विधेयकों और विवादित मुद्दों पर टकराव के आसार

Iran's Supreme Leader on America

ईरान के सर्वोच्च नेता का अमेरिका पर हमला, बोले- ‘ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं, अमेरिका को मिलेगा जवाब’

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

4 thoughts on “ईरान ने पीएम मोदी को भेजा खास न्योता, खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का आमंत्रण”

Leave a Reply

error: Content is protected !!