Breaking News

यूपी में आज से बदले समय पर खुलेंगे माध्यमिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश; 3 जनवरी को फिर छुट्टी

Published on: January 2, 2026
up-secondary-schools-new-timing-primary-schools-holiday-jan-2026

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही स्कूलों के संचालन समय और अवकाश व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ठंड को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक विद्यालयों के समय में कटौती की गई है, जबकि प्राथमिक विद्यालयों में पहले से घोषित शीतकालीन अवकाश जारी रहेगा।

दो जनवरी से खुले माध्यमिक स्कूल

प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक घोषित अवकाश के बाद अब 2 जनवरी (शुक्रवार) से सभी माध्यमिक विद्यालय खोल दिए गए हैं। यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा।

बदले हुए समय में होगा संचालन

शासन के निर्देशानुसार अब माध्यमिक विद्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। पहले विद्यालयों का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित था। सर्दी के कारण स्कूल समय में एक घंटे की कटौती की गई है, जिसका पालन अनिवार्य रूप से सभी माध्यमिक विद्यालयों को करना होगा।

ठंड को देखते हुए शासन का फैसला

प्रदेश में लगातार गिरते तापमान और ठंड को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे छात्र-छात्राओं को ठंड से राहत मिलेगी और पठन-पाठन भी सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा।

प्राथमिक स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश

माध्यमिक विद्यालयों से अलग, प्राथमिक विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यह 15 दिवसीय अवकाश बेसिक शिक्षा विभाग के अवकाश कैलेंडर में पहले से अंकित है। इस दौरान प्रदेश के सभी परिषदीय प्राथमिक विद्यालय बंद रहेंगे।

निजी स्कूलों में अलग-अलग तिथियों पर अवकाश

प्रदेश के निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की तिथियां उनके शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार तय होती हैं। हालांकि, अधिक ठंड पड़ने की स्थिति में जिलाधिकारी अपने स्तर पर अवकाश घोषित करते हैं, जिन्हें निजी स्कूलों को भी मानना अनिवार्य होता है।

तीन जनवरी को फिर रहेगा अवकाश

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2026 के लिए जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 3 जनवरी को हजरत अली के जन्मदिन के अवसर पर माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा। यह नए साल का पहला घोषित अवकाश होगा।

2026 का अवकाश कैलेंडर जारी

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मंगलवार को वर्ष 2026 के लिए अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार रविवार और ग्रीष्मावकाश मिलाकर कुल 112 दिन विद्यालय बंद रहेंगे। वहीं 238 दिन विद्यालयों में पठन-पाठन एवं अन्य शैक्षणिक कार्य होंगे। बोर्ड परीक्षाओं के लिए 15 दिन निर्धारित किए गए हैं।

28 दिन सार्वजनिक अवकाश

जारी कैलेंडर के अनुसार कुल 28 दिन सार्वजनिक अवकाश रहेंगे। इसके अलावा 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

प्रधानाचार्य को मिलेगा विवेकाधीन अवकाश का अधिकार

विशेष परिस्थितियों में स्थानीय आवश्यकताओं को देखते हुए प्रधानाचार्य अपने विवेक से तीन दिन का अवकाश घोषित कर सकेंगे। इसकी सूचना विद्यालय के सूचना पट पर चस्पा करने के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को भी देनी होगी।

महिला शिक्षिकाओं को विशेष अवकाश की सुविधा

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव द्वारा जारी कैलेंडर में स्पष्ट किया गया है कि माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत विवाहित महिला शिक्षिकाओं को करवा चौथ के दिन अवकाश मिलेगा।


इसके अतिरिक्त क्षेत्र विशेष में हरितालिका तीज या हरियाली तीज, संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी, ललई छठ, जिउतिया व्रत और अहोई अष्टमी व्रत जैसे पर्वों पर महिला शिक्षिकाओं को उनके प्रार्थना पत्र पर किसी भी दो दिन का अवकाश दिया जा सकेगा।

राष्ट्रीय पर्वों पर होंगे शैक्षणिक कार्यक्रम

राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर विद्यालयों में अनिवार्य रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही महापुरुषों, स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारियों और समाज सुधारकों की जयंती पर कम से कम एक घंटे की गोष्ठी या सेमिनार आयोजित करना अनिवार्य होगा। यदि उस दिन अवकाश है, तो उसके अगले कार्यदिवस पर संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शोक सभाओं को लेकर निर्देश

शोक सभाएं केवल विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों या छात्र-छात्राओं के निधन की स्थिति में ही आयोजित की जाएंगी। स्थानीय अवकाश जिलाधिकारी द्वारा जारी अवकाश तालिका के अनुसार ही मान्य होंगे।

देवरिया–कसया फोरलेन परियोजना को मिली मंजूरी, 203 करोड़ की लागत से बदलेगा यात्रा का स्वरूप

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Regarding the demand for exemption from TET

TET से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!