Breaking News

देवरिया: काली माता मंदिर में व्यक्ति का शव लटका मिला, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संकेत

Published on: November 17, 2025
deoria-mans-body-found-hanging-at-kali-mata-temple

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): बरियारपुर थाना क्षेत्र के जटमलपुर गांव में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति का शव काली माता मंदिर के घंटे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान 48 वर्षीय श्रीराम कुशवाहा के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष दीपक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने कहा कि मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

रोजाना मंदिर जाते थे, आर्थिक तंगी से थे परेशान

मृतक के भाई जयराम कुशवाहा ने बताया कि श्रीराम रोजाना सुबह भोजन के बाद मंदिर में पूजा करने जाते थे। सोमवार सुबह भी वह इसी रूटीन के तहत मंदिर पहुंचे और कथित तौर पर घंटे के सहारे फांसी लगा ली।

परिजन बताते हैं कि श्रीराम पिछले कुछ महीनों से गंभीर आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे और इस कारण तनाव में थे। परिवार का आरोप है कि आर्थिक दबाव ही आत्महत्या का मुख्य कारण रहा।

परिवार को आर्थिक सहायता की मांग

श्रीराम अपने पीछे पत्नी संगीता देवी, पांच बेटियां और तीन बेटे छोड़ गए हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया: दीर्घेश्वरनाथ मंदिर की भूमि पर कब्जे की कोशिश, विरोध करने पर बम से उड़ाने की धमकी—पूर्व सभासद सहित पांच पर मामला दर्ज


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chief Minister's Cashless Scheme for Teachers in Deoria

देवरिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और DBT योजना 2026-27 का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

Deoria Flip-flops and T-shirt

देवरिया : हवाई चप्पल और टी-शर्ट में स्कूल पहुंचे डीएम मधुसूदन हुल्गी, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Alleged offerings at the Ram Mandir

राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले पर इमरान मसूद का हमला, बोले- ‘आपकी नाक के नीचे लूट हो रही है’

Deoria Over a dispute regarding a pathway

देवरिया: रास्ते के विवाद में युवक की हत्या मामले में 8 गिरफ्तार, तीन महिलाएं भी शामिल

Deoria Under the Bahiyari Baghel Bridge

देवरिया: बहियारी बघेल पुल के नीचे मिले युवती के शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका में जांच तेज

1 thought on “देवरिया: काली माता मंदिर में व्यक्ति का शव लटका मिला, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संकेत”

Leave a Reply

error: Content is protected !!