Breaking News

झांसी में बेकाबू डंपर का तांडव: टोल प्लाजा पर 2 कारें रौंदी, टोलकर्मी को घसीटा; CCTV में कैद खौफनाक हादसा

Published on: January 19, 2026
jhansi-semrI-toll-plaza-dumper-accident-cctv

जागृत भारत | झांसी(Jhansi): जिले में झांसी–कानपुर हाईवे स्थित सेमरी टोल प्लाजा पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। बेकाबू डंपर ने टोल प्लाजा पर खड़ी दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी और इस दौरान ड्यूटी पर तैनात टोलकर्मी को अपनी चपेट में ले लिया।

डंपर ने टोल लेन में घुसकर मचाया कहर

प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर (यूपी 93 डीटी 1456) अचानक अनियंत्रित होकर टोल लेन में घुस गया। तेज रफ्तार डंपर ने पहले दो कारों को टक्कर मारी, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

टोलकर्मी को काफी दूर तक घसीटा

हादसे के दौरान टोल प्लाजा कर्मी रमाकांत रिछारिया, पुत्र उमाशंकर रिछारिया, निवासी उरई, डंपर की चपेट में आ गए। वह डंपर में फंसकर काफी दूर तक घसीटते चले गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई।

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

इस पूरी घटना का भयावह दृश्य सेमरी टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। फुटेज में डंपर की तेज रफ्तार और टोल प्लाजा पर मची भगदड़ साफ देखी जा सकती है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल टोलकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस डंपर चालक से पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

गोरखपुर–दिल्ली रोडवेज बस हादसा: बाराबंकी में 15 फीट नीचे गिरी बस, 55 यात्री सवार, 12 की हालत गंभीर

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Prashant Kishor's Bihar...

‘प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति के नए हीरो बनकर उभरे’, बांकीपुर जीत पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

Sheikh Hasina's virtual press conference

शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भारत का रुख साफ, विदेश मंत्रालय बोला- आयोजन में हमारी कोई भूमिका नहीं

Pakistan-Saudi Arabia-Turkey

पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्किए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, विदेश मंत्रालय बोला- हालात पर रख रहे हैं करीबी निगरानी

Shehbaz Sharif on a visit to Saudi Arabia

सऊदी दौरे पर शहबाज शरीफ और असीम मुनीर ने किया उमरा, तस्वीरों पर पाकिस्तान में छिड़ी बहस

Pakistan, Saudi Arabia, and

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के कथित रक्षा समझौते को लेकर दावे, जानिए क्या कहा जा रहा है

Leave a Reply

error: Content is protected !!