Breaking News

देवरिया में निकली पल्स पोलियो जागरूकता रैली, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने दिखाई हरी झंडी

Published on: June 28, 2026
Pulse Polio drive launched in Deoria

जागृत भारत,देवरिया : पल्स पोलियो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को देवरिया में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली को सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर लोगों से अपील की कि जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाई जाए। जागरूकता रैली जीआईसी परिसर से शुरू होकर कोतवाली रोड, जलकल रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से देश को पूरी तरह मुक्त बनाए रखने के लिए हर बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से सक्रिय सहयोग की अपील की।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम है, जिसकी सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि इस रैली का उद्देश्य लोगों को पोलियो की खुराक के प्रति जागरूक करना है, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रह जाए।
डॉ. गुप्ता ने स्वयंसेवी संगठनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!