Breaking News

देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: नवादा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Published on: November 13, 2025
deoria-road-accident-two-killed-one-injured-nawada-mode

जागृत भारत | देवरिया(Deoria):  जिले के भाटपाररानी क्षेत्र के नवादा मोड़ पर बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में चीख-पुकार और मातम का माहौल छा गया।


बंगरा बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, खामपार थाना क्षेत्र के परसिया छितनी सिंह गांव निवासी तीन युवक गोलू गुप्ता (30 वर्ष) पुत्र प्रभुनाथ, कमलेश (25 वर्ष) पुत्र धर्मनाथ, और राकेश (25 वर्ष) पुत्र भूलन बुधवार रात बंगरा बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जब वे नवादा मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।


दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गोलू गुप्ता और कमलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि राकेश की हालत गंभीर होने पर उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रदीप अस्थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृत दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घायल युवक के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की एक विशेष टीम लगाई गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।


गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतकों के घर हादसे की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात वाहन चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

देवरिया में दो शातिर बदमाश असलहे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

varanasi-delhi-flight-returns-runway-child-ear-pain-air-india-express

बाबतपुर। वाराणसी : बच्चे के कान में दर्द होने पर रनवे से लौटा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, वाराणसी–दिल्ली फ्लाइट एक घंटे बाद रवाना

muzaffarnagar-salman-murder-wife-sumaila-arrested-lover-absconding

यूपी में एक और ‘मुस्कान’ गिरफ्तार, प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या, वारदात से दहल उठा इलाका

prayagraj-high-court-hospital-sealed-without-evidence-fine-on-state-government

प्रयागराज: बिना ठोस साक्ष्य सिर्फ शिकायत पर अस्पताल सील करने पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार पर 20 हजार का जुर्माना

up-amroha-bangladeshi-woman-reena-begum-arrest-nepal-route-nikah-connection

यूपी में एक और ‘सीमा हैदर’: सऊदी में बांग्लादेशी महिला से मुलाकात, इश्क के बाद निकाह; नेपाल बॉर्डर से भारत में एंट्री का खुलासा

amitabh-thakur-first-night-in-jail-deoria-update

जेल में ठिठुरते हुए गुज़री पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की पहली रात: तीन कंबल में कटाई सर्द रात, जमीन पर बिछाकर सोना पड़ा; कभी इसी जेल का निरीक्षण किया करते थे

up-panchayat-election-nota-candidate-name-hearing

UP पंचायत चुनाव में NOTA और प्रत्याशी के नाम की मांग पर आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

1 thought on “देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: नवादा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल”

Leave a Reply