Breaking News

कानपुर: सीएम सामूहिक विवाह में गुलाब जामुन की लूट, महिला अफसर पर गिरी गाज, लखनऊ अटैच

Published on: December 15, 2025
kanpur-cm-samuhik-vivah-gulab-jamun-loot-officer-attached

जागृत भारत | कानपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था और गुलाब जामुन–लड्डू को लेकर मची अफरा-तफरी के मामले में सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। मामले की जांच के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह पर गाज गिराते हुए उन्हें समाज कल्याण निदेशालय, लखनऊ से अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह शिवम् सागर को कानपुर में नया दायित्व सौंपा गया है।

यह घटना 12 दिसंबर को कानपुर के सीएसए मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की है, जहां 551 जोड़ों का विवाह कराया गया था। कार्यक्रम के दौरान भोजन और मिठाई की व्यवस्था चरमरा गई। गुलाब जामुन को लेकर लूट जैसी स्थिति बन गई, जबकि कई दुल्हनों को तय मात्रा से कम लड्डू दिए गए। इसके साथ ही बड़ी संख्या में मेहमानों को भोजन नहीं मिल सका।

जानकारी के अनुसार, लगभग 15 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था के लिए टेंडर जारी किया गया था, लेकिन संबंधित फर्म ने सिर्फ करीब 5 हजार लोगों के लिए ही इंतजाम किया। भोजन कम पड़ने की भनक लगते ही लोग स्टॉल पर टूट पड़े, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई। कई लोग बिना खाना खाए ही लौटने को मजबूर हुए।

जांच में यह भी सामने आया कि प्रत्येक जोड़े को 10 किलो लड्डू की डलिया दी जानी थी, लेकिन अधिकांश को मात्र 3 किलो लड्डू ही दिए गए। अपर जिलाधिकारी (सिटी) डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने पूरे मामले में गंभीर अनियमितताओं और घोटाले की पुष्टि की है। जांच रिपोर्ट में दो फर्मों द्वारा करीब 2.50 करोड़ रुपये के टेंडर के बावजूद मानकों के अनुरूप व्यवस्था न करने की बात सामने आई है।

सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित महिला अधिकारी को लखनऊ अटैच किया है, वहीं आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

देवरिया-कसया मार्ग पर युवक की जान बचाने वाले सिपाही कुंदन सोनकर सम्मानित


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Prashant Kishor's Bihar...

‘प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति के नए हीरो बनकर उभरे’, बांकीपुर जीत पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

Sheikh Hasina's virtual press conference

शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भारत का रुख साफ, विदेश मंत्रालय बोला- आयोजन में हमारी कोई भूमिका नहीं

Pakistan-Saudi Arabia-Turkey

पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्किए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, विदेश मंत्रालय बोला- हालात पर रख रहे हैं करीबी निगरानी

Shehbaz Sharif on a visit to Saudi Arabia

सऊदी दौरे पर शहबाज शरीफ और असीम मुनीर ने किया उमरा, तस्वीरों पर पाकिस्तान में छिड़ी बहस

Pakistan, Saudi Arabia, and

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के कथित रक्षा समझौते को लेकर दावे, जानिए क्या कहा जा रहा है

Leave a Reply

error: Content is protected !!